{"_id":"61a289644b235f205d38fe8b","slug":"if-the-garbage-is-burnt-then-the-challan-will-be-deducted-the-cleaning-worker-also-got-heavy-city-news-drn397255378","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा जलाया तो कटेगा चालान, सफाई कर्मचारी को भी पड़ा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा जलाया तो कटेगा चालान, सफाई कर्मचारी को भी पड़ा भारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूड़ा जलाकर हाथ सेकने का शौक तो भारी पड़ सकता है। नगर निगम ने कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ चालान काटने का अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान की शुरूआत भी नगर निगम ने अपने ही सफाई कर्मचारी से की है। राजपुर रोड पर इस सफाई कर्मचारी का भी 500 रुपये का चालान किया गया है।
सर्दियों के दिनों में अक्सर कूड़ा जलाया जाता है। ऐसा लोग कई बार कूड़ा अधिक होने तो कभी कभी शौक में भी करते हैं। लेकिन, इससे प्रदूषण होता है। यही नहीं आग लगने जैसी घटनाएं भी हो जाती हैं। ऐसी घटनाएं न हों और प्रदूषण को भी रोका जा सके तो इसके लिए नगर निगम ने अभियान शुरू किया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। यह चालान 100 रुपये से लेकर 500 रुपये या इससे भी ज्यादा का हो सकता है।
उन्होंने बताया कि जनता से भी अपील की गई है कि यदि वह अपने क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं देखते हैं तो नगर निगम को सूचित करें। ताकि, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि फिलहाल नगर निगम के पास कई शिकायतें हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जानी हैं। कुछ लोगों ने ऐसे स्थानों की फोटो भी नगर निगम को भेजी हैं। इनमें मुख्यतया सहस्रधारा रोड, राजपुर रोड, हरिद्वार बाईपास, कारगी रोड, जीएमएस रोड आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
मॉर्निंग वॉक के दौरान जला लेते हैं आग
कई बार देखने में आया है कि लोग सर्दियों के दिनों में हाथ सेकने के लिए भी आग जलाते हैं। ऐसा वहां अधिक किया जाता है जहां पर लोग सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए जाते हैं। ऐसे में इन लोगों को अधिक सावधान होने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि कूड़ा निस्तारण के लिए हर घर के सामने वाहन आते हैं। लोगों से अपील है कि वह अपना कूड़ा इन गाड़ियों में ही डालें।