{"_id":"6244a6c33d541b2e1061328a","slug":"if-the-dirty-water-of-the-house-is-poured-into-the-drains-then-a-fine-will-be-imposed-city-news-drn4077693197","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालियों में घर का गंदा पानी डाला तो लगेगा भारी-भरकम जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालियों में घर का गंदा पानी डाला तो लगेगा भारी-भरकम जुर्माना
विज्ञापन
कैंट क्षेत्रवासियों को घरों का गंदा पानी सीधे नालियों में छोड़ना अब मंहगा पड़ेगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कैंट बोर्ड अब सख्ती बरतेगा और भारी जुर्माना लगाया। कैंट बोर्ड अधिकारियों ने कहा कि ऐसे लोगों को पहले नोटिस भेजे जाएंगे। इसके बाद भी अब अगर कोई नहीं माना तो उस पर पांच हजार तक जुर्माना लगाया जाएगा।
दरअसल, कैंट क्षेत्र में लोग घरों के किचन आदि का गंदा पानी सीधे नालियों में छोड़ दे रहे हैं। इससे एक और तो नालियां गंदी हो रही है, दूसरी और इससे नालियां भी चोक हो रही हैं। लगातार नालियों के चोक होने की शिकायतों के बाद कैंट बोर्ड कर्मचारियों ने निरीक्षण किया तो पाया कि अधिकतर लोगों ने अपने घरों का गंदा पानी शॉकपिट बनाने के बजाए सीधे नालियों में छोड़ा है। जिसके बाद अब कैंट बोर्ड ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। कैंट बोर्ड की माने तो जो लोग सीधे नालियों में पानी छोड़ रहे हैं, उन्हें नोटिस दिया जाएगा। नोटिस के बाद भी अगर उन्होंने अगर नालियों में पानी छोड़ना बंद नहीं किया तो उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि जुर्माने की राशि कम से कम पांच हजार रुपये रखी जाएगी।
कार्यालय अधीक्षक शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि नालियां चोक होने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। जिसका प्रमुख कारण लोगों की ओर से घरों का गंदा पानी नालियों में छोड़ना है। अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगाया जाएगा।