{"_id":"68aa1257e3a92133d50da695","slug":"if-minors-break-the-rules-they-will-not-get-a-license-until-they-are-25-years-old-dehradun-news-c-5-1-drn1031-771309-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नाबालिगों ने तोड़ा नियम तो 25 वर्ष की आयु तक नहीं बनेगा लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नाबालिगों ने तोड़ा नियम तो 25 वर्ष की आयु तक नहीं बनेगा लाइसेंस
विज्ञापन
Iयतायात नियमों के लगातार उल्लंघन पर परिवहन विभाग सख्तI
I05 दिन में 17 नाबालिगों के वाहन किए सीजI
Iयातायात नियमों के लगातार उल्लंघन पर परिवहन विभाग सख्त हो गया है। नाबालिगों के यातायात नियम तोड़ने पर 25 वर्ष की आयु होने तक उनका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग पिछले दिनों भी कई नाबालिगों के वाहनों को सीज कर चुका है।I
Iपरिवहन विभाग की ओर से गत 19 अगस्त से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान संभाग के देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की और टिहरी आदि जगहों पर चलाया जा रहा है। पूरे संभाग में अब तक 997 वाहनों के चालान किए जा चुके हैं। जबकि 133 वाहन सीज किए गए हैं। इसमें खास बात यह है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले नाबालिगों के खिलाफ विभाग सख्त रुख अपना रहा है। पिछले पांच दिनों में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 17 नाबालिगों के चालान करने के साथ ही उनके वाहनों को सीज किया गया है। इसके अलावा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 22 लोगों के चालान कर वाहनों को भी सीज किया गया है। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अनीता चमोला ने बताया कि जितने भी नाबालिगों के वाहनों के चालान काटे गए हैं या उन्हें सीज किया गया है उनके 25 वर्ष की आयु तक ड्राइविंग लाइसेंस बनाने पर रोक लगा दी गई है। विभाग की ओर से यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।I