फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   If illegal street vendors are found, action will be taken against the concerned officials.

Dehradun News: सड़क पर अवैध रेहड़ी फड़ मिली तो संबंधित अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

Sat, 06 Jul 2024 05:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
If illegal street vendors are found, action will be taken against the concerned officials.

विज्ञापन
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने शुक्रवार को दिनकर विहार स्थित आवास पर प्रेसवार्ता कर कहा कि सड़क पर अतिक्रमण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर सड़क पर अवैध रेहड़ी और फड़ मिली तो संबंधित विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस को क्षेत्र में बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि एसएसपी से वार्ता कर क्षेत्र में नशे पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।



विधायक ने कहा कि विकासनगर मुख्य बाजार की घटना में नीटू चौहान की आंख न बचना बहुत दुखद है। उन्होंने कहा कि घटना को एक सबक के तौर पर देखा जा रहा है। कहा कि कुछ लोगों की ओर से लगातार क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं में बाहरी लोगोंं की भूमिका सामने आ रही है। बताया कि ऐसी घटनाओं में कानूनी जानकारों की भूमिका भी स्पष्ट रूप से सामने आई है। बताया कि हाल में हरबर्टपुर के एक अधिवक्ता के पर चौथा मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि मुख्य और आसपास सड़कों पर अवैध रेहड़ियों और फड़ों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ कई और मार्ग अवरूद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका प्रशासन को अवैध रेहड़ियों और फड़ों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि अगर इसमें लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख सरदार जसविंदर सिंह बिट्ट, रोशन नेगी, रवि चौहान, जितेंद्र कुमार, कांति राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed