फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   If additional five numbers are required, parents will have to vote.

Dehradun News: अतिरिक्त पांच नंबर चाहिए तो अभिभावकों को करना होगा मतदान

Wed, 22 Jan 2025 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
If additional five numbers are required, parents will have to vote.
Iसोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) ने निकाय चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक विशेष पहल की है। स्कूल प्रबंधन ने फैसला लिया है कि जिन बच्चों के अभिभावक 23 जनवरी को होने वाले निकाय चुनाव में मतदान करेंगे, उनको परीक्षा में पांच नंबर अतिरिक्त दिए जाएंगे। बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी के कहा, स्कूल प्रबंधन ने सामाजिक दायित्व की भावना के तहत यह फैसला लिया है। इससे बच्चों में लोकतंत्र के प्रति आस्था मजबूत होगी। वहीं, अभिभावकों में भी मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने कहा, स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान जरूर करें। स्कूल प्रबंधन के अनुसार छात्रों के अभिभावकों को मतदान के बाद स्याही लगी उंगली के साथ फोटो खिंचवानी होगी। स्कूल में हर कक्षा का अलग वाट्सएप ग्रुप है। यह फोटो ग्रुप में भेजनी होगी। इसके आधार पर छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अतिरिक्त पांच नंबर मिलेंगे। I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed