फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   id not come, then how to apply for scholarship

रिजल्ट आया नहीं तो कैसे करें स्कॉलरशिप को आवेदन

Mon, 16 Sep 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
id not come, then how to apply for scholarship
देहरादून। डिग्री कर रहे युवाओं के लिए स्कॉलरशिप के आवेदन शुरू हो गए हैं। प्रदेशभर में हजारों की संख्या में ऐसे छात्र-छात्राएं हैं जो कि चाहकर भी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। कारण कई विश्वविद्यालयों ने अभी तक परीक्षा परिणाम जारी नहीं किए हैं।
विज्ञापन

स्कॉलरशिप लेने के लिए अब केंद्र के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने होते हैं। इस आवेदन में छात्र का बोनाफाइड प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र और गत वर्ष की मार्कशीट अपलोड करनी पड़ती है। इनमें से कोई भी एक प्रमाण पत्र अपलोड नहीं करेंगे तो आवेदन नहीं हो पाएगा। प्रदेश में गढ़वाल विश्वविद्यालय, कुमाऊं विश्वविद्यालय, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के तमाम ऐसे कोर्स हैं, जिनका परिणाम अभी तक घोषित नहीं हो पाया है। इसमें प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष के रिजल्ट भी शामिल हैं। इस वजह से इन विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र स्कॉलरशिप के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। वह लगातार विवि से रिजल्ट के लिए संपर्क कर रहे हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन

15 अक्तूबर तक है मौका
स्कॉलरशिप के ऑनलाइन आवेदन के लिए 15 अक्तूबर तक मौका दिया गया है। जो स्टूडेंट्स इस डेट तक एप्लाई कर देंगे, केवल उन्हीं को स्कॉलरशिप मिलेगी।
यहां करें स्कॉलरशिप के लिए आवेदन : https://scholarships.gov.in/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed