फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Iceberg Approx 16 feet Still in kedarnath Dham Yatra Route

केदारनाथ धाम में अभी भी जमी है करीब 16 फीट बर्फ, हिमखंड हटाना बना चुनौती 

Thu, 06 Feb 2020 11:49 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Feb 2020 11:49 AM IST
सार

  • गौरीकुंड से मंदिर तक है जमी है छह-16 फीट तक बर्फ
  • धाम का डेढ़ माह से मुख्यालय से कटा है संपर्क

विज्ञापन
Iceberg Approx 16 feet Still in kedarnath Dham Yatra Route
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बाबा केदार की यात्रा की राह में प्रशासन के लिए इस बार भी बर्फ और हिमखंड हटाने किसी चुनौती से कम नहीं है। बीते डेढ़ माह में चार बार हो चुकी भारी बर्फबारी से पैदल मार्ग से लेकर केदारपुरी लकदक है। मंदिर परिसर में ही 6 से 16 फीट तक बर्फ जमी है। बीते वर्ष 12 दिसंबर से धाम का जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से संपर्क कटा हुआ है।

विज्ञापन


रामबाड़ा से रुद्रा प्वाइंट तक 10 फीट से अधिक बर्फ है। यहां छह-सात जगहों पर हिमखंड जोन भी हैं, जिन्हें पार करना मुश्किल है। केदारपुरी में भी एमआई-26 हेलीपैड से लेकर मंदिर मार्ग और मंदिर परिसर तक 10 से 16 फीट तक बर्फ होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


बीते डेढ़ माह में धाम में चार बार भारी बर्फबारी हो चुकी है। धाम में बिजली, पानी और संचार सेवा बीते वर्ष 12 दिसंबर से ठप पड़ी है। साथ ही पुनर्निर्माण कार्य भी नहीं हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते वर्ष केदारनाथ धाम की यात्रा नौ मई को शुरू हुई थी। तब भी पैदल मार्ग पर भीमबली से ही बर्फ मौजूद थी। रामबाड़ा से रुद्रा प्वाइंट के बीच छह जगहों पर 45 फीट से अधिक लंबाई तक के हिमखंड थे। श्रद्धालुओं को साढ़े चार किमी बर्फ को काटकर बनाए गए रास्ते से होकर गुजरना पड़ा था। इससे पूर्व वर्ष 2015 में भी पैदल मार्ग पर 8 से 9 फीट बर्फ को काटकर रास्ता बनाया गया था।

एक टीम को केदारनाथ भेजा जा रहा है, जो वहां के हालातों का जायजा लेगी। इसके बाद पैदल मार्ग और धाम में बर्फ सफाई का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सभी कार्यदायी संस्थाओं को पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर 10 फरवरी तक अपने स्थानों पर पहुंचने को कहा गया है।
-मंगेश घिल्डियाल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed