फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ice cream, milk, butter spoiled due to closure of fridge,

Dehradun News: आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित, कारोबार को नुकसान

Mon, 31 Jul 2023 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ice cream, milk, butter spoiled due to closure of fridge,
आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित लोग परेशान, कारोबार को नुकसान
विज्ञापन

मेंटेनेंस के चलते बंद रहे कई बिजली घर, गर्मी से क्षेत्रवासी हुए बेहाल

फ्रिज बंद होने से आईस्क्रीम, दूध, मक्खन हुए खराब, छोटी इकाइयों पर भी पड़ा प्रभाव
बिजली की आपूर्ति आठ घंटे बाधित रहने से दिनभर क्षेत्र में हाहाकार की स्थिति बनी रही। बिजली नहीं आने से क्षेत्रवासियों को भीषण गर्मी के प्रकोप से जूझना पड़ा। वहीं व्यापारियों व होटल व्यवसायियों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा। उधर क्षेत्र के अधिकतर छोटे उद्योग भी दिनभर बंद रहे।
सेलाकुई के 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र सेलाकुई वन, उपकेंद्र सेलाकुई टू, उपकेंद्र फार्मासिटी, उपकेंद्र एडब्ल्यूएचओ में प्लीथिंग व मेंटेनेंस के कारण सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक आपूर्ति ठप रही। तीन बिजली घरों से जुड़े क्षेत्र के व्यापक इलाके में बिजली पूर्णत: बंद रहने से स्थानीय निवासियों को गर्मी के प्रकोप से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


उधर होटल व्यवसायी और दुकानदारों के फ्रिज नहीं चलने के कारण उनमें रखा जाने वाला आईस्क्रीम, दूध, मक्खन आदि सारा खाने-पीने का सामान खराब हो गया। इसके अलावा घरों में पंखे, कूलर, एसी नहीं चलने से लोगों को मुसीबत उठानी पड़ी। बिजली नहीं आने के चलते घरों और अन्य स्थानों पर लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। छोटी-छोटी औद्योगिक इकाइयों में भी काम नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन क्षेत्रों में ठप रही आपूर्ति
भाऊवाला, राजावाला, भगवानपुर, मांडूवाला, डूंगा, कांसवाली, जमनपुर, सेलाकुई, प्रगति विहार, हरिपुर, हरिपुर खैरी, अटक फार्म, औद्योगिक क्षेत्र रामपुर शंकरपुर, फार्मासिटी, धूलकोट, परवल, उम्मेदपुर, हिमगिरी यूनिवर्सिटी, झाझरा, मेहरागांव, सुद्धोंवाला, तुलाज कॉलेज आदि



मेंटेनेंस कार्यों के चलते आपूर्ति को बंद किया गया था, जिसकी पूर्व सूचना क्षेत्रवासियों को दे दी गई थी। मेंटेनेंस के कार्यों को पूरा करके सभी क्षेत्रों में आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है। - विनीत गुप्ता, सहायक अभियंता, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed