फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ias sting case one more case on channel ceo umesh kumar

आईएएस स्टिंग केस: आरोपी उमेश कुमार शर्मा के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज

Thu, 01 Nov 2018 12:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 01 Nov 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
ias sting case one more case on channel ceo umesh kumar
हिरासत में आरोपी उमेश - फोटो : अमर उजाला

आईएएस स्टिंग केस के आरोपी उमेश कुमार शर्मा के खिलाफ गुरुवार को ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरनगर के विनय मलिक ने देहरादून के राजपुर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने उमेश के साथ आशीष, प्रकाश, जितेंद्र और विक्रम पर भी संगीन आरोप लगाए हैं। इन पर बगराल वाला स्थित विनय के प्लॉट को जबरन कब्जाने, उससे मारपीट करने और प्लाट को मनमाने दाम पर बेचने का दबाव बनाने के आरोप हैं। यह घटना नवंबर 2017 की है।
विज्ञापन


वहीं राजपुर पुलिस उमेश शर्मा को उसके पुरुकुल गांव स्थित घर पर लेकर गई है। जहां पर छानबीन की जानी है। गुरुवार सुबह 10 बजे सुद्धोवाला जेल से मेडिकल कराने के बाद एसओ राजपुर अरविंद कुमार आरोपी उमेश को पुरुकुल लेकर गए। बता दें कि उमेश सात घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश और आयुष का ऑडियो क्लिप वायरल

चैनल के सीईओ उमेश शर्मा और पत्रकार आयुष गौड़ के बीच बातचीत की एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऑडियो में उमेश सरकार पर दबाव बनाने की नियत से आयुष को निर्देश दे रहा है। बातचीत से स्पष्ट है कि वह किसी भी तरह दिल्ली में तैनात तत्कालीन अपर स्थानिक आयुक्त मृत्युंजय मिश्रा को टूल बनाकर अपर मुख्य सचिव (एसीएस) ओमप्रकाश को पैसे पकड़ाना चाहता था।

हालांकि, यह ऑडियो वाकई उमेश और आयुष की बातचीत का है या झूठा है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि यही ऑडियो पुलिस के पास भी है, जिसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। 

उमेश कुमार शर्मा के खिलाफ आयुष ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी काफी हद तक यह ऑडियो क्लिप तस्दीक कर रही है। वह आयुष से कह रहा है कि पार्टी (टेंडर हासिल करने वाले लोग) के साथ वह मृत्युंजय मिश्रा से मिले और बातचीत करे। यदि पैसा मृत्युंजय मिश्रा मांगे तो उन्हें बिल्कुल नहीं देना है। वह आगे आयुष से कहता है कि यदि एसीएस ओमप्रकाश से बात हो जाए तो पार्टी को किसी तरह से बाहर भेजकर उनके सामने प्रसाद (रुपये) रख दे। दोनों की बातचीत के इस ऑडियो में साफ सुनाई देता है कि उमेश प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से भी हां कराना चाह रहा था। बार-बार सीएम पर दबाव बनाने की बात ऑडियो में कही जा रही है, ताकी कोई भी काम न रुके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed