फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ias sting case after channel ceo umesh kumar police try to arrest rahul bhatia

आईएएस स्टिंग प्रकरण: उमेश के बाद पुलिस राहुल की धड़पकड़ में जुटी, उसके पास ही थी स्टिंग की कमान

Thu, 01 Nov 2018 11:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 01 Nov 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
ias sting case after channel ceo umesh kumar police try to arrest rahul bhatia
आरोपी को कोर्ट ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

स्टिंग प्रकरण में निजी चैनल के सीईओ उमेश कुमार शर्मा पर कार्रवाई के बाद पुलिस ने स्टिंग की कमान संभालने वाले राहुल भाटिया की गिरफ्तारी पर फोकस कर दिया है।

विज्ञापन


भाटिया की तलाश में पुलिस की बाहरी राज्यों में दबिश चल रही है। स्टिंग में आयुष गौड़ के साथ साए के साथ रहने वाले भाटिया से पुलिस को काफी कुछ मिलने की उम्मीद है, क्योंकि सीईओ के बाद वही स्टिंग आपरेशनों का बड़ा राजदार रहा हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री और अपर मुख्य सचिव के स्टिंग में फेल रहे एडिटर इंवेस्टिगेशन आयुष गौड़ को धमकाने के मामले में निजी चैनल के सीईओ उमेश कुमार शर्मा समेत पांच लोग आरोपी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से उमेश की तो गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि राहुल भाटिया निवासी पनाष वैली सहस्त्रधारा रोड, आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुल सचिव (निलंबित) मृत्युजंय मिश्रा, प्रवीण साहनी और सौरभ साहनी निवासी गाजियाबाद की तलाश में पुलिस जुटी है।

स्टिंग की पूरी कमान राहुल भाटिया के हाथों में थी। भाटिया ही मुकदमा दर्ज कराने वाले एडिटर इंवेस्टिगेशन आयुष गौड़ को लेकर देहरादून आया था। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के तमाम करीबियों से मुलाकात कराने में भी भाटिया का योगदान रहा है। इनमें से कुछ की रिकार्डिंग भी की गई। भाटिया की आयुष के साथ तीन खुफिया कैमरे लेकर सीएम के आवास पर गया था, लेकिन कैमरे अंदर नहीं जा सके।

सत्त्ता के गलियारों में लंबे समय सक्रिय रहे राहुल भाटिया ही सीईओ उमेश कुमार का सबसे करीबी है। ऐसे में स्टिंग ऑपरेशनों को लेकर सबसे ज्यादा जानकारी राहुल भाटिया दे सकता है, क्योंकि काफी स्टिंग ऑपरेशनों की कमान उसने ही संभाली है। इसी लिहाज से पुलिस ने अब राहुल की गिरफ्तारी पर फोकस कर दिया है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती के मुताबिक राहुल समेत अन्य की तलाश में पुलिस की कई टीम लगी हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होने की उम्मीद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed