फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IAS officers will take permission from CS before leaving the headquarters Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: मुख्यालय छोड़ने से पहले सीएस की अनुमति लेंगे आईएएस अधिकारी, मुख्य सचिव कार्यालय ने जारी किए आदेश

Wed, 19 Feb 2025 08:51 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 19 Feb 2025 08:51 AM IST
सार

 मुख्य सचिव कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के कतिपय अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ रहे हैं। जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे में अब अधिकारी बिना सीएस की इजाजत छुट्टी पर नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
IAS officers will take permission from CS before leaving the headquarters Uttarakhand News in hindi
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय प्रशासनिक सेवा के कतिपय अधिकारी मुख्य सचिव से पूर्व अनुमति के बगैर मुख्यालय छोड़कर अवकाश पर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसका संज्ञान लेते हुए सभी आईएएस अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। छुट्टी पर या मुख्यालय छोड़ने से पहले सभी आईएएस अधिकारियों को मुख्य सचिव को अवगत कराना होगा और अनिवार्य रूप से पूर्व अनुमति लेनी होगी।

विज्ञापन

इस संबंध में स्टाफ ऑफिसर-मुख्य सचिव ललित मोहन आर्य ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के निर्देशों पर सभी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के अवकाश के संबंध में आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के कतिपय अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar: गृहमंत्री का बेटा बनकर मंत्री बनाने के नाम पर विधायकों से मांगी रंगदारी, दिल्ली से एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सभी अधिकारी विविध अवकाश जैसे ईएल, सीसीएल, भ्रमण अवकाश, अर्धवेतन अवकाश, मातृत्व अवकाश, पितृत्व अवकाश पर जाने व मुख्यालय छोड़ने से पहले इसकी जानकारी अनिवार्य रूप से मुख्य सचिव को देंगे और अवकाश के लिए अनुमति प्राप्त करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed