फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IAS Ashima And IFS Rahul Fall in Love each other during training music brought them closer Uttarakhand News in

IAS-IFS Love Story: ट्रेनिंग के दौरान संगीत का शौक लाया करीब...और एक-दूजे के हो गए आशिमा और राहुल

Thu, 25 Apr 2024 03:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Apr 2024 03:00 AM IST
सार

IAS-IFS Love Story: दोनों अधिकारी अलग-अलग प्रदेशों के रहने वाले हैं और दोनों ने ही उत्तराखंड कैडर चुना है। उत्तराखंड में ही दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई थी और अब दोनों एक दूसरे को पाकर बेहद खुश हैं।

विज्ञापन
IAS Ashima And IFS Rahul Fall in Love each other during training music brought them closer Uttarakhand News in
आईएएस अफसर आशिमा और आईएफएस अधिकारी राहुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेनिंग के दौरान संगीत का शौक दो युवा अधिकारियों के दिलों की धड़कन बन गया। संगीत के शौक के चलते ही दोनों एक-दूसरे के करीब आए, प्यार हुआ और फिर दोनों शादी के बंधन में बंध गए। यह कहानी है आईएएस अफसर आशिमा और आईएफएस अधिकारी राहुल की। दोनों अलग-अलग प्रदेशों के रहने वाले हैं और दोनों ने ही उत्तराखंड कैडर चुना है। उत्तराखंड में ही दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई थी और अब दोनों एक दूसरे को पाकर बेहद खुश हैं।

विज्ञापन

हरियाणा के फरीदाबाद निवासी आशिमा गोयल मिश्रा आईएएस प्रशिक्षु हैं और वर्तमान में टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर में एसडीएम पद पर तैनात हैं। आशिमा ने आईआईटी दिल्ली से बायोटेक में बीटेक किया है। वहीं राहुल मिश्रा अजमेर राजस्थान के निवासी हैं। उनकी तैनाती नैनीताल जिले में हुई है।

Dehradun: क्लाइमेट चेंज पर बोलीं राष्ट्रपति- पर्यावरण संरक्षण में इस्तेमाल हो जनजातीय समाज का संचित ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल मिश्रा ने बतौर आईएफएस जबकि आशिमा ने बतौर आईएएस उत्तराखंड कैडर का चुनाव किया है। आशिमा बताती हैं कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी में आईएएस और आईएफएस का फाउंडेशन कोर्स एक साथ हाेता है। उसी दौरान दोनों नजदीक आए। नजदीकियों की वजह संगीत थी।

विज्ञापन

राहुल मिश्रा को गिटार बजाने का शौक था तो आशिमा गाने का शौक रखती हैं। इसी से दोनों में प्यार हुआ और फिर शादी करने का निर्णय ले लिया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी से प्रशिक्षण पूरा कर चुके आईएफएस राहुल मिश्रा दीक्षांत के मौके पर आशिमा के साथ बेहद खुश नजर आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed