फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   I would not want to become a burden on the party: Harada

मैं पार्टी पर बोझ नहीं बनना चाहूंगा : हरदा

Mon, 20 Apr 2026 07:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
I would not want to become a burden on the party: Harada
- कांग्रेस नेता एवं पूर्व सीएम बोले, जहां तक शक्ति बन सकूंगा वहां तक साथ चलूंगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने पार्टी में अपनी भूमिका व प्रतिबद्धता पर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने पार्टी के साथ पूरी ताकत से चलने का संकल्प दोहराते हुए स्पष्ट किया कि पार्टी में बोझ नहीं बनना चाहता और न ही पार्टी नेताओं के रास्ते में बाधा बनना चाहूंगा।
हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेसजन को संबोधित करते हुए लिखा, कांग्रेस पार्टी में पूरी ताकत के साथ हूं। बड़ी-बड़ी उलझनें भी सुलझाने से सुलझती हैं। इसके लिए मैं गंभीरता से प्रयासरत हूं। मैं बोझ भी नहीं बनना चाहूंगा और पार्टी नेताओं के रास्ते में बाधा भी नहीं बनना चाहूंगा। जहां तक शक्ति बन सकूंगा, वहां तक साथ चलूंगा। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से जब मुझे समझा दिया जाएगा कि अब बस, तो वहीं से शुभकामनाएं देता रहूंगा।
विज्ञापन

हरीश रावत का बयान पार्टी के भीतर उनकी भूमिका और भविष्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच आया है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के लिए शक्ति बनकर साथ देना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह पार्टी के निर्देशों का पालन करेंगे। यदि उन्हें पद छोड़ने या भूमिका बदलने को कहा गया, तो वह सहर्ष स्वीकार करेंगे। उनका यह रुख पार्टी में एकता व अनुशासन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उधर, प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा, हरीश रावत हमारे वरिष्ठ नेता हैं। पार्टी के आगामी चार जिलों में होने वाले कार्यक्रम व बैठकों में हरीश रावत साथ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed