Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husband hatched conspiracy to frame his wife gave false information to police Mangalore Uttarakhand news

उत्तराखंड: हेलो सर...पत्नी ने मां को जहर दे दिया, जल्दी घर आओ...पति ने रचा ऐसा षड्यंत्र, पुलिस भी देखकर हैरान

Tue, 16 Dec 2025 12:23 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर (रुड़की) Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 16 Dec 2025 12:23 PM IST
सार

एक आदमी ने पुलिस को फोन करके बताया कि उसकी पत्नी ने मां को जहर दे दिया है। खबर पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल करने पर मामला खुला तो पुलिस तो भी हैरान रह गई।

विज्ञापन
Husband hatched conspiracy to frame his wife gave false information to police Mangalore Uttarakhand news
police - फोटो : istock

विस्तार

हेलो सर, मैं नारसन कला गांव से बोल रहा हूं, पत्नी और मां में पारिवारिक झगड़े को लेकर विवाद बढ़ गया है और पत्नी ने मां को जहरीला पदार्थ दे दिया है। मां की हालात सीरियस है, यह बात सुनकर पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है, जहर देने की बात भी झूठी निकली। इसके बाद आरोपी को पुलिस कोतवाली ले आई।

विज्ञापन


विज्ञापन


फटकार के बाद उसका पुलिस एक्ट में 10 हजार रुपये का चालान किया गया। पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर में 112 नंबर से सूचना मिली कि एक घर में सास और बहू में झगड़ा हो गया जिसमें बहू ने सास को जहरीला पदार्थ खिला दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां हालात सामान्य मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

पुलिस एक्ट में 10 हजार रुपये का चालान
सास, बहू और पति से पूछताछ में पता चला कि पति का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। पति ने पत्नी को कानूनी पचड़े में फंसाने के लिए षड्यंत्र रचा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को जमकर फटकारा और कोतवाली ले आई। पुलिस ने झूठी सूचना देने पर आरोपी का पुलिस एक्ट में 10 हजार रुपये का चालान कर दिया।

ये भी पढ़ें...विजय दिवस: 1971 के युद्ध में भी खूब लड़े थे उत्तराखंड के कई वीर जांबाज, पराक्रम के आगे झुका था पाकिस्तान

वरिष्ठ उपनिरीक्षक रफत अली का कहना है कि 112 की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। सूचना थी कि विवाहिता ने बुजुर्ग महिला को पारिवारिक झगड़े में जहरीला पदार्थ दे दिया है। मौके पर सभी स्थिति सामान्य मिली है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आपातकालीन सेवा नंबर का अपने निजी हित के लिए गलत इस्तेमाल न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed