फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husband Found Wife as call girl in kashipur, they beaten each other

व्हाट्सएप पर बुक कर मंगाई कॉलगर्ल निकली पत्नी, दोनों का आमना-सामना हुआ तो फिर...

Mon, 20 Jan 2020 07:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 20 Jan 2020 07:28 PM IST
सार

  • दंपती ने एक दूसरे के खिलाफ दी तहरीर, एएसपी बोले, जांच करेंगे
  • शादी के बाद ससुराल में न रहकर मायके में ही रह रही थी महिला

विज्ञापन
Husband Found Wife as call girl in kashipur, they beaten each other
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के काशीपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जो हर किसी की जुबान चढ़ा पर हुआ है। पत्नी का भंडाफोड़ करने के लिए एक व्यक्ति ने महिला दलाल के माध्यम से कॉलगर्ल की मांग की तो वह उसकी पत्नी निकली।

विज्ञापन


आमना-सामना होने पर दोनों में हाथापाई हो गई। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। एएसपी ने मामले में जांच कराने की बात कही है। 
विज्ञापन


आईटीआई थाना क्षेत्र की युवती का विवाह कुछ वर्ष पूर्व दिनेशपुर निवासी युवक के साथ हुआ था। लेकिन विवाह के बाद उक्त महिला अधिकतर समय ससुराल में न रहकर मायके काशीपुर में ही रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहेली ने दी उसके पति को कॉलगर्ल होने की जानकारी

इस युवती की एक सहेली भी है। बीते दिनों दोनों सहेलियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर सहेली ने महिला के पति को फोन कर उसकी पत्नी के कॉलगर्ल होने की जानकारी दी।

उसने बताया कि श्यामपुरम में रहने वाली एक महिला के माध्यम से वह काम करती है। उसने दलाल महिला का मोबाइल नंबर भी उसके पति को उपलब्ध कराया। इस पर महिला के पति ने फोन कर दलाल महिला से संपर्क साधा। 

मना-सामना होने पर दोनों के बीच हुई मारपीट

दलाल महिला ने उसे व्हाट्सएप पर कई युवतियों के फोटो भी भेजे। इनमें उसकी पत्नी का फोटो भी था। उसने दलाल महिला से उसे बुक करने को कहा। डीलिंग के मुताबिक उक्त महिला बताए गए पते पर पहुंच गई। वहां आमना-सामना होने पर दोनों के बीच मारपीट हो गई।

महिला ने पति पर उसकी सहेली के साथ संबंध रखने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर सौंपी। उधर, उसके पति ने एएसपी राजेश भट्ट से मिलकर अपनी पीड़ा बताई। उसने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने मामले में जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed