तीन तलाक के बाद पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला, फिर की दुष्कर्म की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रुड़की में महिला को पति ने पहले तीन तलाक दे दिया और फिर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर महिला को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।
पीड़िता ने घर पहुंच परिजनों को घटना की जानकारी दी। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ तीन तलाक, दुष्कर्म की कोशिश और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला की शादी कुछ महीने पूर्व क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले लाखों की दहेज की मांग करने लगे।
विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने लगे। महिला ने मायके वालों को इसकी जानकारी दी। मायके पक्ष ने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ लिया।
इतना ही नहीं, तीन तलाक देने के बाद दुष्कर्म की भी कोशिश की। आरोप है कि विरोध करने पर ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला के भाई ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।