{"_id":"5a87cb414f1c1bf17b8b7acf","slug":"husband-beat-wife-colleague-in-kashipur-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहकर्मी से फोन पर बात कर रही थी पत्नी, पति को आया गुस्सा और किया ऐसा कि मच गया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकर्मी से फोन पर बात कर रही थी पत्नी, पति को आया गुस्सा और किया ऐसा कि मच गया हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
Updated Sun, 18 Feb 2018 08:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शॉपिंग माल में काम करने वाली महिला को सहकर्मी द्वारा फोन करना महंगा पड़ गया। इस बात से महिला के पति ने आपा खो दिया और शांपिग मॉल में आकर फोन करने वाले युवक से भिड़ गया।
विज्ञापन
उनके बीच हाथापाई तक हो गई। सहकर्मी का पक्ष लेने पर उसने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। इस मामले में महिला ने कोतवाली पहुंचकर अपने पति के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
आईटीआई थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दस दिन पूर्व एक शॉपिंग मॉल की दुकान में नौकरी शुरू की है। बृहस्पतिवार की रात मॉल में काम करने वाले सहकर्मी ने उक्त महिला को फोन किया। घर में मौजूद पति ने उसका फोन उठाया। देर रात में फोन करने पर महिला का पति आपा खो बैठा।
विज्ञापन
सहकर्मी के साथ गाली गलौच की और अपनी पत्नी को भी अपशब्द कहे
महिला ड्यूटी करने के लिए शॉपिंग मॉल में आई थी
उसने उसके सहकर्मी के साथ गाली गलौच की और अपनी पत्नी को भी अपशब्द कहे। शुक्रवार को महिला ड्यूटी करने के लिए शॉपिंग मॉल में आई थी। दोपहर बाद उसका पति भी मॉल में आ धमका।
अपनी पत्नी को उसके सहकर्मी से बात करते देख उसके पति ने उक्त युवक पर आरोप लगाते हुए उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। उसने सहकर्मी के पक्ष में आई पत्नी को भी पीट दिया। महिला के पति का आरोप था कि उक्त युवक चार-पांच अन्य युवकों के साथ उसके घर में घुस आया और उसके साथ मारपीट की थी।
विवाद के चलते मॉल में तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कराया। महिला ने कोतवाली पहुंचकर पति पर शक करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। फिलहाल मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।