{"_id":"682652c1834d751b6303d9cd","slug":"husband-accused-of-assault-and-forcing-for-divorce-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-691466-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पति पर लगाया मारपीट व तलाक के लिए दबाव बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पति पर लगाया मारपीट व तलाक के लिए दबाव बनाने का आरोप
Fri, 16 May 2025 02:16 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 16 May 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र की महिला ने जलसंस्थान विभाग में कार्यरत पति पर अवैध संबंधों के चलते मारपीट और तलाक के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि वर्ष 1997 में उनका विवाह हुआ था। विवाह के बाद उनका एक बेटा और एक बेटी हुए थे। जिनकी उम्र 25 और 23 वर्ष है। विवाह के बाद से पति उन्हें लगातार परेशान कर रहा है। बताया कि उसके एक महिला के साथ अवैध संबंध हैं और उससे एक संतान भी है। उनका पति उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर रहा है।
उन्होंने बताया कि उन्होंने पारिवारिक न्यायालय में भरण पोषण का वाद दायर किया था। पति के माफी मांगने के बाद मुकदमा समाप्त करवा दिया था। पति ने फिर से उन्हें तंग करना शुरू कर दिया। कहा कि वह दोषमुक्त हो गया। अब वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है।
विज्ञापन
बताया कि 14 फरवरी को पति ने नशे की हालत में उनके साथ गाली गलौज की। लात और घूसों से मारा और गला भी दबाया। पति के चंगुल से छूटकर उन्होंने पुलिस को फोन किया। बताया कि पति उनको आत्महत्या के लिए उकसाता है। वह तलाक का दबाव भी बना रहा है। बताया कि जब उनका बेटा घर पर नहीं रहता है तो पति मारपीट करता है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।