{"_id":"647863e38b555baf84055705","slug":"husband-absconded-after-killing-his-wife-haridwar-uttarakhand-news-in-hindi-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार फरार हुआ पति, मायके वाले पहुंचे तो ससुराल के सभी लोग घर से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार फरार हुआ पति, मायके वाले पहुंचे तो ससुराल के सभी लोग घर से लापता
Thu, 01 Jun 2023 03:00 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 01 Jun 2023 03:00 PM IST
सार
बेटी की हत्या की खबर सुन मायके वाले ससुराल पहुंचे, लेकिन महिला के पति के साथ ही ससुराल वाले सभी घर से लापता हो गए। महिला के सिर व चेहरे पर चोट के निशान है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार की रात पथरी थाना क्षेत्र के गांव ऐथल में एक राजमिस्त्री अपनी पत्नी की हत्या कर मौके से फरार हो गया। सुबह महिला की हत्या की जानकारी मायके वालों को मिलने पर वह गांव में पहुंचे। मायके वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पति बनाता था गलत ढंग से संबंध बनाने का दबाव, तंग आकर मायके पहुंची पत्नी तो मिला एक और दर्द
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक महिला बानो 30 वर्ष है। महिला के पति के साथ ही ससुराल वाले सभी घर से लापता बताए जा रहे है। महिला के सिर व चेहरे पर चोट के निशान है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी। इंस्पेक्टर रमेश सिंह तनवार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन