{"_id":"594a20194f1c1b77428b457b","slug":"hundred-days-of-uttarakhand-bjp-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड सरकार के ‘नवरत्नों’ में शुमार मंत्री ने बताए अपने इरादे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड सरकार के ‘नवरत्नों’ में शुमार मंत्री ने बताए अपने इरादे
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 21 Jun 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
यशपाल आर्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिवेंद्र सरकार के ‘नवरत्नों’ में एक परिवहन, समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य है। उनके पास जो विभाग हैं, उसमें परिवहन विभाग और रोडवेज ने कुछ ‘गति’ पकड़ी है। भाजपा के विजन डाक्यूमेंट में समाज कल्याण से जुड़ी जिन योजनाओं का जिक्र है, उस संकल्प को हर हाल में पूरा करने का उन्होंने इरादा जताया है।
विज्ञापन
बैक-लॉग के पदों को भरने की कार्रवाई शुरू की गई है। सरकार के सौ दिन होने पर विजन डाक्यूमेंट, विभागीय कामकाज को लेकर मुख्य संवाददाता विजेंद्र श्रीवास्तव ने मंत्री से लेकर आम जन से बात की है। मंत्री बोल रहे हैं विभागों की योजना, उनकी स्थितियों का अध्ययन हो चुका है, अब प्रदर्शन की बारी है। पहाड़ की लाइफ लाइन पर फोकस ज्यादा है, उस दिशा में कदम भी बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विजन डाक्यूमेंट
- सरकारी सेवाओं में अनुसूचित जाति, जनजाति के बैक-लाग के पदों को प्राथमिकता से भरा जाना।
- पीएम के स्वच्छ भारत अभियान को मजबूती से लागू करना।
- एससी, एसटी और ओबीसी के बेरोजगारों के लिए स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित करने के लिए कल्याणकारी योजनाओं को शुरू करना।
- एससी/एसटी की छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी किया जाना।
- एससी/एसटी निर्धन कन्याओं के विवाह की अनुदान राशि में बढ़ोतरी।
- एससी, एसटी की छात्रवृत्ति में होने वाली गड़बड़ियों की जांच और पारदर्शी नीति को बनाना।
- शिल्पकला को बढ़ाने के लिए शिल्पकारों को प्रोत्साहन देना।
उपलब्धियों के दावे
- समाज कल्याण, परिवहन, परिवहन निगम में बैकलॉग से जुड़े पदों को भरने को लेकर निर्देश दिए हैं।
-परिवहन विभाग के ढांचे को मजबूत करने के लिए 164 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के लिए लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
- स्वच्छता अभियान के तहत ही प्रत्येक चौपहिया वाहन में डस्टबिन को अनिवार्य किया है, अगर डस्टबिन नहीं लगा होगा, तो उसका रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। कार्यालयों को भी और साफ सुथरा बनाया जा रहा है।
- छात्रवृत्ति और विवाह की अनुदान में राशि की बढ़ोतरी की योजना है। बजट के अनुरूप कदम उठाया जाएगा।
- छात्रवृत्ति के घोटाले को लेकर एक पारदर्शी नीति बनाने का फैसला किया है। आवेदक के भौतिक सत्यापन में प्रशासन की भूमिका तय की जा रही है। आवेदक के खाते में आरटीजीएस जैसी व्यवस्था को लागू करने का निर्देश दिया गया है। पुराने मामलों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश भी दिया है।
- शिल्पकला को आगे बढ़ाने के लिए कोर्स शुरू करने की योजना है। शिल्पकार को मानदेय और सीखने वाले प्रशिक्षु को छात्रवृत्ति प्रदान करने की योजना है।
- रोडवेज में 200 से अधिक चालकों की भर्ती हो चुकी है। करीब 500 और चालक, परिचालकों की भर्ती की तैयारी चल रही है। रोडवेज की सेवा और राजस्व दोनों में सुधार आया है। चारधाम में सेवा अच्छी संचालित हो रही है।
- सड़क हादसों को रोकने के लिए लाइसेंस का आवेदन करने वाले की तकनीकी जांच के लिए 15 कार्यालयों में
सिम्युलेटर लगाया है।
जनता जनार्दन
जो लोग स्वरोजगार कर रहे हैं, उनको सरकार की तरफ से मदद मिलनी चाहिए। कुछ लोगों ने सरकारी योजनाओं का जिक्र किया, लेकिन कहां से योजना का लाभ मिलेगा, उसका पता नहीं है। समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का लाभ मिलना तो दूर की बात है, उसके बारे में लोगों को जानकारी तक नहीं है।
- रवि, साईं कालोनी
परिवहन निगम की बसों में साक्षात्कार देने जो रहे लोगों को छूट की घोषणा की गई है। ऐसे लोगों की संख्या कम होती है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा, प्रवेश परीक्षा आदि के लिए भी बड़ी संख्या में युवा आवागमन करते हैं। उसके लिए बस किराए में छूट प्रदान करनी चाहिए।
- शिवा वर्मा, दर्शनलाल चौक