{"_id":"5760480a4f1c1bc34d11c403","slug":"huge-rain-in-dehradun-at-late-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में जमकर बरसे मेघा, एक घंटे में 25 मिमी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में जमकर बरसे मेघा, एक घंटे में 25 मिमी बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 14 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
देहरादून में झमाझम बारिश
- फोटो : अमरउजाला
राजधानी में मंगलवार की देर शाम आए घने बादल तेज बारिश लेकर आए। करीब एक घंटे में 25 मिमी बारिश होने से जगह-जगह जल भराव हो गया। मौसम विभाग ने बुधवार की सुबह से राजधानी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तेज बारिश की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। खबर लिखे जाने तक कहीं नुकसान की सूचना नहीं थी।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह से थी भारी उमस
राजधानी में मंगलवार को सुबह से भारी उमस थी। दिनभर में उमस करीब 80 प्रतिशत तक रहने के बाद शाम को घने बादल आ गए। करीब साढ़े आठ बजे से हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके थोड़ी देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते हर जगह पानी ही पानी हो गया।
विज्ञापन
कई मोहल्लों में जलभराव की वजह से लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। राजधानी में करीब एक घंटे में 25 मिमी से अधिक बारिश हुई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह से आगामी 48 घंटे राजधानी में भारी बारिश के आसार हैं। खबर लिखे जाने तक कहीं भी नुकसान की सूचना नहीं थी।
विज्ञापन