फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   huge old currency found in uttarakhand

नोट बंदी के सात माह बाद मिली पुरानी करेंसी की इतनी बढ़ी खेप कि चकरा गई पुलिस

Sun, 30 Jul 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर Updated Sun, 30 Jul 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
huge old currency found in uttarakhand
- फोटो : ANI

नोटबंदी हुए करीब सात माह का समय बीत चुका है। लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद अब पुलिस को पुरानी करेंसी की इतनी बढ़ी खेप मिली है कि वह चकरा गई।

विज्ञापन


उत्तराखंड की काशीपुर पुलिस ने बंद हो चुके एक हजार और पांच सौ के 79 लाख 45 हजार रुपये के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों किसी एनआरआई से ये नोट बदलवाने जा रहे थे। उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बांसफोडान चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि क्षेत्र में पुरानी करेंसी कमीशन पर एनआरआई के माध्यम से बदलवाने का धंधा चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक एनआरआई ने नोट बदलने के लिए बुलाया था

huge old currency found in uttarakhand
noteban
बृहस्पतिवार रात कोतवाल चंचल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पंत पार्क में छापा मारा तो वहां बेंच पर ग्राम गिरधई थाना आईटीआई निवासी जसविंदर सिंह उर्फ पप्पू पुत्र जोरा सिंह और मालवा फार्म जसपुर खुर्द थाना आईटीआई निवासी परमजीत सिंह उर्फ सोनू पुत्र गुरमीत सिंह बैठे थे। 

पुलिस ने उनके थैलों की जांच की तो जसविंदर के पास से 54 लाख और परमजीत सिंह के पास 25 लाख 45 हजार के पुराने नोट बरामद हुए।

चौकी प्रभारी के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नोटबंदी के दौरान उन्होंने कमीशन पर लोगों के नोट बदलवाए थे, लेकिन यह रकम बदलने से बच गई थी। एक एनआरआई ने बदलने के लिए पंत पार्क बुलाया था, लेकिन उनके आने से पहले पुलिस आ गई। 
 

पौने तीन करोड़ की मिली थी सूचना

huge old currency found in uttarakhand
नोटबैन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

सूत्रों ने बताया कि गिरोह बाजपुर के किसी एनआरआई से नोट बदलवाने के प्रयास में था। इस गिरोह में तीन लोग थे। जिनके पास लगभग पौने तीन करोड़ की पुरानी करेंसी थी।

दो लोग 79 लाख 45 हजार रुपये लेकर पंत पार्क पहुंच गए, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। एक जिसके पास पौने दो करोड़ रुपये थे, उसके पहुंचने में कुछ देर हो गई। तब तक पुलिस उसके दोनों साथियों को पकड़ चुकी थी।

करेंसी तस्करों को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक चंचल शर्मा, एसएसआई वीरेंद्र रमोला, एसआई जसविदंर सिंह, सिपाही कुलदीप सिंह, देवेंद्र सिंह (एसओजी), कैलाश तोमक्याल, गिरीश कांड पाल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed