फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   huge number of illegal alcohol seized from bjp leader godown

भाजपा नेता के गोदाम से पकड़ी कई अवैध शराब की बड़ी खेप, लाखों में है कीमत

Wed, 15 Aug 2018 12:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 15 Aug 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
huge number of illegal alcohol seized from bjp leader godown
आबकारी विभाग द्वारा पकड़ी कई शराब की खेप - फोटो : amar ujala

भाजपा के नेता के गोदाम छापा मारकर आबकारी विभाग की टीम ने 260 पेटी देशी और अंग्रेजी शराब पकड़ी है।

विज्ञापन


भाजपा के निवर्तमान पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू के कार्यालय परिसर में छापा मारकर पकड़ी गई शराब की कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ आबकारी टीम ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह शराब स्वतंत्रता दिवस पर ठेके बंद होने की स्थिति में महंगे दामों पर बेची जानी थी। 

जिला आबकारी अधिकारी मनोज कुमार उपाध्याय ने बताया कि टीम को काफी समय से बिंदाल पुल के आसपास अवैध रूप से शराब की बिक्री की शिकायतें मिल रहीं थीं। इस पर विभाग की टीम कई दिनों से सूचना एकत्रित कर रही थी।

विज्ञापन

आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

huge number of illegal alcohol seized from bjp leader godown
Court

मंगलवार को आबकारी निरीक्षक सुजात हसन के नेतृत्व में टीम ने अजय सोनकर के कबाड़ के गोदाम में छापा मारा। जहां से अंग्रेजी व देशी शराब की 260 पेटी बरामद की हैं।

उपाध्याय ने बताया कि अजय सोनकर ने यह गोदाम अंडरग्राउंड बनाया हुआ है। यहीं पर ऊपर सोनकर ने अपना ऑफिस भी बनाया हुआ है। अजय सोनकर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

आसपास के लोगों और गोदाम के कर्मचारियों से पूछताछ करने पर पता चला कि यह शराब ठेका बंद होने के बाद रात में और त्योहारी सीजन पर महंगे दामों पर बेची जाती है। इसी तरह से स्वतंत्रता दिवस पर भी यह शराब शहरभर में बेचने की योजना थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed