फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Huge fire at Wedding Point in Ganganagar Rishikesh four vehicles burnt to ashes

Rishikesh: गंगानगर के पास वेडिंग पॉइंट में तड़के लगी भीषण आग, सो रहे थे छह लोग, चार वाहन जलकर राख

Fri, 04 Jul 2025 11:17 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 04 Jul 2025 11:17 AM IST
सार

ऋषिकेश वेडिंग पॉइंट में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस दौरान छह लोग यहां सो रहे थे।

विज्ञापन
Huge fire at Wedding Point in Ganganagar Rishikesh four vehicles burnt to ashes
भीषण आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विज्ञापन

ऋषिकेश के गंगानगर क्षेत्र स्थित एक वेडिंग पॉइंट में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। आग सुबह चार बजे शॉर्ट सर्किट से लगी। घटना के समय वेडिंग पॉइंट में छह लोग सो रहे थे। वेडिंग पॉइंट में भारी मात्रा में कपड़े के टेंट और फोम की कुर्सियां रखी थीं, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।

विज्ञापन

हादसे में चार वाहन आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गए। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें आसपास के घरों तक पहुंचने लगीं। घबराए लोगों ने सबसे पहले अपने घरों से गैस सिलिंडर बाहर निकाले।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun : उत्तराखंड में चार साल लगातार धामी सरकार, भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले सीएम बने पुष्कर सिंह

दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। वहीं, सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले मेयर शंभू पासवान ने दूर से लपटें देखकर मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। वेडिंग पॉइंट के पीछे के मकान में भी आग पहुंच गई, जिससे लोग अपना सामान बाहर निकालते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed