फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Huge crowd of tourists gathered in Doon Zoo

दून चिड़ियाघर में उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़ चार हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे चिड़ियाघर

Mon, 25 Apr 2022 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Huge crowd of tourists gathered in Doon Zoo
सौंदर्यीकरण और विस्तार के बाद दून चिड़ियाघर अब पर्यटकों का भी पसंदीदा बनता जा रहा है। रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने दून चिड़ियाघर का रुख किया।
विज्ञापन

बढ़ती गर्मी और स्कूल-कॉलेजों में अवकाश होने से बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं। ऐसे में दून चिड़ियाघर में भी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। दून चिड़ियाघर के वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह रावत ने बताया कि पिछले एक माह के भीतर पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। रविवार को करीब चार हजार पर्यटक पहुंचे, जो बड़ी संख्या है। उन्होंने बताया कि पर्यटकों की सुविधा के लिए कई कदम उठाए गए हैं। नए सिरे से कैंटीन की शुरुआत कर दी गई है। पर्यटकों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का भी अनुरोध किया जा रहा है। पक्षियों और वन्यजीवों को गर्मी से बचाने के लिए ज्यादातर क्षेत्र में ग्रीन नेट लगा दिए गए हैं।

--
मसूरी और कैंपटी में भी उमड़ी भीड़
मसूरी। मसूरी और कैंपटी फॉल में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। शहर के पर्यटन स्थलों के गुलजार होने से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान कुछ जगह जाम से परेशानी भी हुई लेकिन पुलिस ने यातायात सुचारु कराया। रविवार को मसूरी, कैंपटी फॉल, बुरांशखंडा और धनोल्टी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। कैंपटी में प्राकृतिक झरने और झील में लोगों ने खूब मस्ती की। मसूरी के कंपनी गार्डन, मसूरी झील, भट्टा फॉल, लालटिब्बा पर भी पर्यटकों की आवाजाही बनी रही। देर शाम माल रोड पर्यटकों से गुलजार रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed