फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Housing Secretary inspected MDDA projects

Dehradun News: आवास सचिव ने एमडीडीए की परियोजनाओं का किया निरीक्षण

Sat, 21 Feb 2026 07:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Housing Secretary inspected MDDA projects
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

देहरादून। सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने शनिवार को मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की तीन प्रमुख परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।


इंदिरा मार्केट पुनर्विकास परियोजना के प्रथम चरण में दो तल के बेसमेंट का काम पूरा हो चुका है। यहां 1050 वाहनों की पार्किंग और दुकानदारों के लिए आधुनिक मार्केट तैयार किया जा रहा है, जिसे दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं, नवीन आढ़त बाजार के तौर पर हरिद्वार बाईपास पर 7.7 हेक्टेयर में नया बाजार विकसित हो रहा है। यहां 650 वाहनों की पार्किंग, वेयरहाउस और पार्क जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इसी प्रकार, तहसील परिसर में पार्किंग बनेगी, जिसमें 1000 वाहनों की क्षमता होगी। सचिव आवास ने तीनों परियोजनाओं का निरीक्षण करने के दौरान अधिकारियों को हिदायत दी कि निर्माण में पारदर्शिता और तकनीकी मानकों से कोई समझौता न किया जाए। निरीक्षण के दौरान एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया सहित अन्य विभागीय इंजीनियर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed