फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   House Making will Very Expensive in dehradun Now

देहरादून में घर बनाना होगा महंगा, एक महीने में 25 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए रेत-बजरी के दाम

Sun, 29 Sep 2019 10:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 29 Sep 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
House Making will Very Expensive in dehradun Now
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

राजधानी देहरहादून में घर बना रहे लोगों की जेब पर और बोझ बढ़ सकता है। बरसात से पहले खनन बंद होने से रेत-बजरी के दामों में करीब 25 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। इसके अलावा अक्तूबर में खनन पट्टे शुरू होने थे, लेकिन कोई ठेकेदार इन पर काम करने को तैयार नहीं हो रहा है। सप्लाई और स्टॉक कम होने से रेत-बजरी के दाम और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन


दरअसल, देहरादून जिले में प्रशासन ने छह खनन के पट्टे जारी किए थे। इन पट्टों पर हमेशा बरसात के शुरू में खनन बंद कर दिया जाता है, लेकिन इस साल मार्च-अप्रैल में ही इन्हें बंद करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


ठेकेदारों का तर्क है अब खनन करना मुनाफे का सौदा नहीं रहा। लिहाजा, जिले में रेत-बजरी की सप्लाई घट गई है। बहुत हद तक यमुना नदी (हिमाचल प्रदेश) से खनन सामग्री देहरादून में सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूर से माल आने के कारण इसका सीधा असर कीमतों पर पड़ रहा है। मई-जून में रेत-बजरी के दाम जहां 85-90 रुपये प्रति कुंतल थे, वहीं अब अच्छा मटीरियल 115 रुपये प्रति कुंतल के आसपास पहुंच गया है। 

नए कानून का भी असर 

उधर, अब सरकारी पट्टों पर दोबारा से खनन शुरू किया जाना है। एक अक्तूबर से जिलों के पट्टों को आवंटित किया जाना है, लेकिन सूत्रों की मानें तो अभी तक कोई ठेकेदार इसमें रुचि नहीं ले रहा है। प्रशासन मंथन कर रहा है कि किस तरह इन पट्टों पर काम शुरू कराया जाए, जिससे राजस्व भी मिले और लोगों को निर्माण सामग्री सस्ती मिले।

चूंकि बरसात में निर्माण कार्य धीमा होता है। इससे सामग्री की भी कम जरूरत होती है। इसकी यमुना नदी और इसके आसपास की नदियां खनन सामग्री की पूर्ति कर देती है। अब मोटर वाहन अधिनियम कड़ा होने से कोई वाहन चालक सड़क पर नहीं उतर रहा है। मसलन, यदि किसी के वाहन में कोई थोड़ी भी कमी है तो वह सड़क पर उतरने से साफ मना कर दे रहा है। इससे भी खनन सामग्री कम आने से दामों में बढ़ोतरी हो रही है। 

पट्टों पर खनन शुरू कराने की तैयारी चल रही है। हर बार एक अक्तूबर से इन पर काम शुरू हो जाता है। लेकिन इस बार इसे पहले भी शुरू किया जा सकता है। इस संबंध में डीएम ने भी खनन विभाग के साथ बैठक की थी।
-रामजीशरण शर्मा, एडीएम प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed