फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   House built by occupying corporation's land, case filed

Dehradun News: निगम की जमीन पर कब्जा कर बनाया मकान, मुकदमा दर्ज

Mon, 14 Aug 2023 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
House built by occupying corporation's land, case filed
जाखन में नगर निगम की जमीन पर कब्जा कर मकान का निर्माण कर दिया गया। मामले में नगर निगम के भूमि अनुभाग के कर अधीक्षक राहुल कैंथोला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया, दून विहार में श्रीजन पब्लिक स्कूल के पास विवेक विहार भाग दो में बस्ती के पास नगर निगम की जमीन है। आरोप है कि इस जमीन पर सुशील उर्फ वेदपाल ने कब्जा करते हुए मकान का निर्माण किया। निर्माण अभी अधूरा है। क्षेत्रीय कर निरीक्षक और राजस्व निरीक्षक ने इस मामले में जांच की। इस दौरान कब्जा सही पाया गया। नगर निगम ने आरोपी को नोटिस जारी कर निर्माण रुकवा दिया। वहीं, सरकारी भूमि पर कब्जा करने को लेकर आरोपी के खिलाफ राजपुर थाने में भी मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed