{"_id":"631a41745dde0620a821cb39","slug":"hotels-home-stays-commercial-buildings-were-sealed-city-news-drn422212441","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीडीए की टीम ने होटल, होम स्टे समेत कई व्यावसायिक भवनो को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीडीए की टीम ने होटल, होम स्टे समेत कई व्यावसायिक भवनो को किया सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर किए गए व्यावसायिक निर्माणों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष सोनिका के आदेश पर चलाए गए अभियान के तहत टीम ने दून विहार जाखन में होटल, होमस्टे को सील कर दिया। इसके साथ ही भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर दिया गया है।
एमडीडीए की कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों भवन स्वामियों में हड़कंप है। एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि दून विहार जाखन में मुकेश बजाज का होटल, यहीं प्रवीण राज का होमस्टे सील करने के साथ ही लक्खीबाग इलाके में अमित कुमार और आशीष कुमार के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया। प्रतिष्ठानों को सील करने के साथ ही नोटिस जारी कर दिया गया है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने राजधानी के कई इलाकों में एमडीडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर किए गए आवासीय और व्यावसायिक निर्माणों की जोनवार सूची तलब की है।
अब जबकि एमडीडीए अधिकारियों, इंजीनियरों की ओर से जोनवार ऐसे भवनों को चिह्नित कर लिया गया है तो ऐसे भवनों को सील करने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष का कहना है कि जिन भवन स्वामियों ने एमडीडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर आवासीय, व्यावसायिक भवनों का निर्माण कर लिया है उनको मानचित्र स्वीकृत कराना ही होगा। भवन स्वामियों द्वारा मानचित्र स्वीकृत और निर्धारित शुल्क नहीं जमा किया जाता, तो ऐसे भवनों को सील करने के साथ ही भवन स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।