फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Horrific accident on Dehradun-Saharanpur route two bus collide strongly

देहरादून-सहारनपुर मार्ग पर हादसा, दो बसों में जोरदार टक्कर, एक बस पलटी, 14 जख्मी

Thu, 24 Oct 2019 08:44 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 24 Oct 2019 08:44 AM IST
सार

  • रोडवेज बस टकराकर खाई में पलटी
  • यात्रियों के कोहराम के चलते काफी देर रहा अफरातफरी का माहौल
  • चालक और परिचालक समेत चार यात्रियों को दून में कराया भर्ती 
  • छुटमुलपुर डिपो की दो बसों में हुई आमने-सामने की भिडंत 
  • हादसे से लगा लंबा जाम, पुलिस ने मुश्किल से कराया नियमित यातायात

विज्ञापन
Horrific accident on Dehradun-Saharanpur route two bus collide strongly
हादसे के बाद मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-देहरादून मार्ग पर शिवालिक की पहाड़ियों के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। दून से सहारनपुर जा रही रोडवेज बस सामने से आ रही दूसरी बस से टकराकर खाई में पलट गई। बस में फंसे यात्रियाें की चीख-पुकार अफरातफरी का माहौल रहा। उधर से गुजर रहे लोगों की मदद से बस में फंसे घायलाें को निकाला गया।

विज्ञापन


हादसे में बस के चालक और परिचालक समेत 14 यात्री जख्मी हुए। इनमें से चार को दून के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के कारण कई किलोमीटर लंबा जाम भी लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को निकालकर यातायात सुचारु कराया।  

विज्ञापन

मोहंड के जंगल में हुआ हादसा

छुटमलपुर डिपो की रोडवेज बस यूपी 11 टी 9994 बुधवार सुबह देहरादून से छुटमलपुर जा रही थी। उधर, सहारनपुर से इसी डिपो की दूसरी रोडवेज बस यूपी 11 एटी 0113 दून की तरफ जा रही थी। मोहंड के जंगल में दोनों बसों में आमने-सामने में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

इसी बीच दून से आई रोडवेज बस सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के बाद बस सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। पलटने के कारण बस की खिड़कियों के शीशे भी चकनाचूर हो गए। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर गुजर रहे लोग ठिठक गए। कुछ युवकों ने बस में फंसे यात्रियों को निकालने में मदद की।

इसी बीच सहारनपुर की बिहारीगढ़ और देहरादून की क्लेमेंटाउन पुलिस मौके पर आ गए। गंभीर रूप से घायल बस चालक बन सिंह निवासी रायपुर मंडी सरसावा सहारनपुर, परिचालक नरेन्द्र कुमार निवासी चंदपुर रामपुर महिनारन चरथावल को महंत इंदिरेश अस्पताल लाया गया। जबकि खुडबुडा निवासी मनोज और सुरेश को दून अस्पताल लाया गया। जबकि अन्य घायल दूसरे वाहनाें से चले गए। हादसे के कारण शिवालिक की पहाड़ियों में लंबा जाम लग गया। पुलिस ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया। 

राज्यपाल की फ्लीट के चलते अलर्ट थी पुलिस

पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि हादसे से थोड़ा पहले मोहंड से उत्तराखंड के राज्यपाल की फ्लीट निकलने के कारण दोनों राज्यों की पुलिस अलर्ट थी। दून से तीन एंबुलेंस के अलावा फायर की टीम को भेजा गया था। चार घायलाें को दून अस्पतालाें में भर्ती कराया गया है। 

कोई बस से तो कोई कार से आया अस्पताल

मोहंड के समीप हुई दो बसों की भिड़ंत के घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस और सरकारी वाहनों की तत्काल मदद नहीं मिल पाई। इसके चलते कोई बस से तो कोई कार से अस्पताल पहुंचा। घटना के चार घायलों को उपचार के लिए देहरादून के दो अस्पतालों में पहुंचाया गया। दून अस्पताल में भर्ती देहरादून के खुड़बुड़ा निवासी मनोज (35) पुत्र नागर और सुरेश (38) पुत्र नाग के सिर और हाथ पैरों में चोट लगी।

मनोज ने बताया कि उन्होंने जम्मू से 14 बोरे अखरोट मंगाए थे। अखरोटों के बोरे सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर उतरवा दिए थे। दो दिन पहले अखरोट के बोरे लेने गए तो एक बिल्टी गायब होने की वजह से 13 ही बोरे ला पाए। डुप्लीकेट बिल्टी मंगाने के बाद बुधवार को वे फिर से बोरा लेने सहारनपुर जा रहे थे। जिस बस में वे सवार थे मोहंड के समीप उसकी अचानक सामने से आ रही दूसरी बस से जोरदार टक्कर हो गई।

विज्ञापन

दो घायल दून अस्पताल और दो महंत इंद्रेश में

कई देर तक सवारियों में वहां अफरातफरी का माहौल रहा। कई देर बाद पुलिस और प्रशासन की टीम वहां पहुंची। एंबुलेंस न होने की वजह से पुलिस ने दोनों को एक बस में बैठाया। इस बीच उन्होंने अपने परिजनों को फोन पर सूचना दे दी थी। आईएसबीटी पर उतरे तो परिजन मोटरसाइकिल से उन्हें लेकर दून अस्पताल पहुंचे।

वहीं, दून से जा रही बस के चालक बन सिंह पुत्र नकुल सिंह निवासी रायपुर कुंडी, पोस्ट सरसावा सहारनपुर और परिचालक नरेंद्र सिंह पुत्र प्रताप निवासी गांव चंदपुर पोस्ट बड़गांव रामपुर मनिहारन ब्लॉक ननौता सहारनपुर को श्री महंत इंद्रेश अस्पताल पहुंचाया गया। परिचालक नरेंद्र ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली।

वहां से परिवार के साथ आ रहे एक कार चालक ने दोनों को कार में बैठाया और अस्पताल पहुंचाया। बन सिंह ने बताया कि उनकी बस धीमी गति से चल रही थी। जहां घटनास्थल है वहां संकरी पुलिया की चौड़ाई न बढ़ पाने की वजह से अक्सर दुर्घटना की आशंका रहती है। चालक के सिर, कूल्हे, पसलियों और टांगों आदि में चोट लगी है।

बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

देहरादून में चमन विहार गेट के पास मोटर साइकिल की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि स्कूटी सवार के गलत दिशा से सड़क पार करने के कारण यह हादसा हुआ है। 

शहर के मंडा बाजार निवासी नवीन कुमार बुधवार सुबह स्कूटी पर सवार होकर चमन विहार गेट से गुजर रहा था। इसी बीच सड़क पार करते समय मोटर साइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में नवीन कुमार घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

इंस्पेक्टर सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि हादसे के समय स्कूटी सवार गलत दिशा से सड़क पार कर रहा था। हादसे के बाद बाइक सवार भागने में सफल हो गया। उन्हाेंने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया है। पंचायतनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed