फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hopes-deceased's-dependents-fulfilled-Cantt-Board-appointment

Dehradun Cantt Board: मृतक आश्रितों की आस पूरी, 10 साल बाद 12 लोगों को मिली नियुक्ति

Wed, 29 Mar 2023 04:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 29 Mar 2023 04:12 PM IST
सार

कैंट बोर्ड में तकरीबन दस साल से मृतक आश्रितों की नियुक्ति नहीं हुई थी। जिस वजह से मृतक आश्रित परेशानी में थे। खासकर उनके परिवार को आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा था।

विज्ञापन
hopes-deceased's-dependents-fulfilled-Cantt-Board-appointment
नियुक्ति (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

देहरादून कैंट बोर्ड में नियुक्ति का इंतजार कर रहे मृतक आश्रितों की मुराद पूरी हो गई है। कैंट बोर्ड ने 12 मृतक आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति दे दी गई है। दस साल के लंबे इंतजार के बाद उन्हें समूह ग व घ के पदों पर यह नियुक्तियां की गई हैं।

विज्ञापन


मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिनव सिंह ने बताया कि कैंट बोर्ड में तकरीबन दस साल से मृतक आश्रितों की नियुक्ति नहीं हुई थी। जिस वजह से मृतक आश्रित परेशानी में थे। खासकर उनके परिवार को आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा था। इस सबको देखते हुए इस विषय को प्राथमिकता में लिया गया। तीन सदस्य एक समिति बनाई गई।
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय की 2013 की नीति के अंतर्गत क्लर्क, सफाई कर्मी सहित अन्य पदों पर 12 मृतक आश्रितों को नियुक्ति दी गई है। उनका कहना है कि यह प्रक्रिया अब शुरू हुई है, तो आगे भी चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार की आर्थिक स्थिति, आय के साधन, छोटे बच्चों, अविवाहित लड़कियों आदि कई मानकों के आधार पर स्कोर निकाला गया और जरूरतमंदों को पहले नियुक्ति दी गई। अभी लगभग 20 और मृतक आश्रितों के प्रकरण लंबित हैं, जिनको आने वाले वर्षों में नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed