फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Honorarium of block heads will increase considering increasing the fund CM Dhami announced Uttarakhand news

Uttarakhand: ब्लॉक प्रमुखों का मानदेय बढ़ेगा, निधि बढ़ाने पर भी विचार, सीएम ने संवाद कार्यक्रम में की घोषणा

Sun, 11 Jun 2023 01:00 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 11 Jun 2023 01:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था में ब्लॉक प्रमुख महत्वपूर्ण कड़ी है। सरकार की योजनाओं को अपने क्षेत्रों में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी इन पर होती है।

विज्ञापन
Honorarium of block heads will increase considering increasing the fund CM Dhami announced Uttarakhand news
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि प्रदेश सरकार जल्द ही ब्लॉक प्रमुखों का मानदेय बढ़ाएगी। उन्होंने ब्लॉक प्रमुखों की निधि भी बढ़ाए जाने और राज्य अतिथि गृह की सुविधा देने की मांग का आकलन कर उचित निर्णय लेने का भी आश्वासन दिया।

विज्ञापन

धामी मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में ब्लॉक प्रमुखों के साथ संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था में ब्लॉक प्रमुख महत्वपूर्ण कड़ी है। सरकार की योजनाओं को अपने क्षेत्रों में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी इन पर होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।

विज्ञापन


पिछले नौ वर्षों में समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को आगे बढ़ाया गया। गरीबों के जन-धन खाते खोलने के पीछे बड़ी सोच थी। आज विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थी को धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है। डिजिटल ट्रांजेक्शन देश में तेजी से बढ़ा है। भारत दुनिया में सबसे अधिक डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वाला देश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi:  पुरोला की घटना के बाद चेकिंग अभियान तेज... सीएम ने कहा- लव और लैंड जिहाद नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भी समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जा रही हैं। राज्य में कृषि, बागवानी, पर्यटन के क्षेत्र में अनेक कार्य किए जा रहे हैं। नई पर्यटन नीति लाई गई है। होम स्टे को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। सेब और कीवी मिशन पर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। दालचीनी और तिमुर को भी मिशन के रूप में लिया गया है।

संवाद कार्यक्रम में भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार, अपर सचिव व निदेशक पंचायती राज ओमकार सिंह, ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष दर्शन सिंह दानू, संरक्षक गोविंद सिंह दानू और विभिन्न जिलों से आए ब्लॉक प्रमुख उपस्थित थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed