फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Honor Killing: Father killed pregnant daughter, buried dead body, truth came out

ऑनर किलिंग: पिता ने ही किया गर्भवती बेटी का कत्ल, दफनाए गए शव को निकाला, तब सामने आया सच

Sat, 11 Jul 2020 09:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कांडा/बागेश्वर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कांडा/बागेश्वर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 11 Jul 2020 09:45 PM IST
सार

  • कांडा कांड : बेटी के होने पर लोकलाज के भय से गला दबाकर उतारा था मौत के घाट
  • किशोरी के पेट में 16 हफ्ते का था गर्भ, संदिग्धों के डीएनए सैंपल लिए जाएंगे 
  • हत्यारोपी पिता गिरफ्तार, खुदकुशी की बात कहकर दफनाया था बेटी का शव 

विज्ञापन
Honor Killing: Father killed pregnant daughter, buried dead body, truth came out
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कांडा के एक गांव में खुदकुशी की बात प्रचारित करके दफनाई गई गर्भवती किशोरी की हत्या उसके ही पिता ने की थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के पेट में 16 हफ्ते का गर्भ होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: गर्भवती किशोरी की मौत, तीन लोगों पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, पुलिस ने गड्ढे से निकलवाया शव
विज्ञापन


आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पुलिस ने उसे हिरासत में भी ले लिया है। किशोरी को गर्भवती किसने किया था यह पता लगाने के लिए पुलिस अब कुछ लोगों के डीएनए सैंपल लेने के तैयारी कर रही है। आरोपित को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी रचिता जुयाल ने संज्ञान में मामला आने पर उसकी छानबीन शुरू कराई। इधर, नौ जुलाई को किशोरी की मां ने कांडा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर उसे खुदकुशी के लिए प्रेरित करने की तहरीर दी, जिसके आधार पर थाना कांडा में आईपीसी की धारा 376/306 और 5 (एल)/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

डीएम की अनुमति से दफनाए गए शव को निकाला गया

एसपी रचिता जुयाल के निर्देश पर सीओ कपकोट संगीता और थानाध्यक्ष कांडा प्रह्लाद सिंह नौ जुलाई को पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और डीएम की अनुमति से दफनाए गए शव को निकाला गया। जिला मोबाइल फोरेंसिक यूनिट अल्मोड़ा ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि होने पर पुलिस ने किशोरी के परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान पिता की बातों पर संदेह होने पर पुलिस ने सख्ती की तो उसने लोकलाज के भय से आवेश में आकर गला घोंट कर बेटी की हत्या करने की बात कबूल की।

मामले में पुलिस ने हत्या की धारा 302 और साक्ष्य छुपाने और गलत जानकारी देने की धारा 201 बढ़ा दी है। इससे पहले पुलिस टीम ने आरोपित पिता को शनिवार को जेठाई-बागेश्वर रोड के गंगनाथ मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सीओ संगीता, थानाध्यक्ष कांडा प्रहलाद सिंह, कांस्टेबल अशोक कुमार, अशोक कुमार द्वितीय, भुवन प्रसाद शामिल थे। 

यह रहा घटनाक्रम

बागेश्वर पुलिस के अनुसार पूछताछ में हत्यारोपी ने पिता ने बताया कि उसकी बेटी अपने दादा-दादी के साथ मंतोली गांव में रहती थी। सात जुलाई को परिजनों को किशोरी के गर्भवती होने का पता चला। इस पर कहासुनी होने के बाद पिता अपने घर जेठाई चला गया।

रात में मंतोली पहुंचा और बेटी के कमरे में जाकर गला घोंटकर उसकी हत्या करके चुपचाप जेठाई लौट आया। अगली सुबह फिर मंतोली पहुंचा और गांव के लोगों से कहा कि लोकलाज के भय से बेटी ने खुदकुशी कर ली है। आत्महत्या की बात पर यकीन कर ग्रामीणों के सहयोग से शव को श्मशान घाट पर दफना भी दिया।

किशोरी से दुष्कर्म के मामले की जांच जारी है। संदिग्धों के डीएनए सैंपल लिए जाएंगे। डीएनए सैंपलिंग के बाद ही किशोरी को गर्भवती करने वाले का पता चलेगा। 
- रचिता जुयाल, एसपी, बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed