{"_id":"623d997bfd2d4620d1674e92","slug":"home-allotted-to-60-newly-elected-mla-of-uttarakhand-arvind-pandey-leave-the-house-employees-got-emotional","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायकों को मिले नए ठिकाने: धामी कैबिनेट में जगह नहीं मिली तो खाली करना पड़ा इस मंत्री को आवास, कर्मचारी हुए भावुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायकों को मिले नए ठिकाने: धामी कैबिनेट में जगह नहीं मिली तो खाली करना पड़ा इस मंत्री को आवास, कर्मचारी हुए भावुक
Fri, 25 Mar 2022 04:01 PM IST
रेनू सकलानी
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 25 Mar 2022 04:01 PM IST
सार
राज्य संपत्ति विभाग की ओर से 60 विधायकों को आवास आवंटन की सूची जारी की गई है। आवंटित आवास कक्षों में बिजली, पानी एवं मानक के अनुसार आवास को सुसज्जित करने का काम राज्य संपत्ति विभाग की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
धामी कैबिनेट
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश की पांचवीं विधानसभा के 60 नवनिर्वाचित विधायकों को आवास आवंटित कर दिए गए हैं। राज्य संपत्ति विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। विधायकों को एमएलए ट्रांजिट हॉस्टल रेसकोर्स में आवास आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक आवंटित आवास कक्षों में बिजली, पानी एवं मानक के अनुसार आवास को सुसज्जित करने का काम राज्य संपत्ति विभाग की ओर से किया जाएगा। राज्य संपत्ति विभाग की ओर से 60 विधायकों को आवास आवंटन की सूची जारी की गई है।
विज्ञापन
धामी कैबिनेट में जगह न मिलने पर पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने बृहस्पतिवार को सरकारी आवास खाली कर दिया। आवास खाली करने से पहले पूर्व मंत्री ने अपने कर्मचारियों के साथ नाश्ता किया। इस दौरान उनके स्टाफ के कुछ कर्मचारी इतने भावुक हुए कि उनकी आंखे नम हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...महाराज के राजतिलक के लिए पहुंचे धामी: देवभूमि के साधु-संत प्रसाद स्वरूप योगी आदित्यनाथ को देंगे ये खास भेंट
धामी कैबिनेट में जगह न मिलने से पार्टी के कुछ नेता जहां नाराज चल रहे हैं। वहीं पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा कि हाईकमान ने बेहतर सोच के साथ नए मंत्रिमंडल का गठन किया है। उधर बिशन सिंह चुफाल और बंशीधर भगत की ओर से अभी सरकारी आवास खाली नहीं किया गया। जबकि नए मंत्रियों को अभी आवास आवंटित नहीं हुए। हालांकि उन्हें वाहन शपथ लेने के तुंरत बाद उपलब्ध करा दिए गए।
पूर्व मंत्रियों को मिले यह आवास
पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को आवास संख्या 40, पूर्व मंत्री बंशीधर भगत को 45 और पूर्व मंत्री बिशन सिंह चुफाल को आवास संख्या 51 आवंटित किया गया है।