{"_id":"622e412879770c78bb4f4e72","slug":"holi-solid-arrangements-for-the-treatment-of-the-injured-holiar-in-all-government-hospitals-including-doon-hospital-coronation-hospital-city-news-drn4063561137","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली! दून अस्पताल, कोरोनेशन अस्पताल समेत तमाम सरकारी अस्पताल में घायल होलियारों के इलाज के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली! दून अस्पताल, कोरोनेशन अस्पताल समेत तमाम सरकारी अस्पताल में घायल होलियारों के इलाज के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन
होली खेलने के दौरान मारपीट की घटनाओं और हादसों में घायल होलियारों को तत्काल इलाज की सुविधा मिल सके, इसके लिए दून अस्पताल के अलावा गांधी शताब्दी और कोरोनेशन जैसे सरकारी अस्पतालों में इलाज के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दून अस्पताल समेत सभी तीनों सरकारी अस्पतालों में घायलों को तत्काल इलाज की सुविधा मिल सके, इसके लिए हड्डीरोग, त्वचारोग नेत्ररोग विशेषज्ञों के साथ में इमरजेंसी मेडिकल अफसरों की तैनाती की जा रही है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की ओर से दून अस्पताल के इमरजेंसी में रोस्टरवार डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि होली के दिन अस्पताल के इमरजेंसी में नेत्ररोग, हड्डीरोग विशेषज्ञों के साथ पैरामेडिकल की तैनाती की जा रही है। 108 एंबुलेंस और निजी गाड़ियों से दून अस्पताल पहुंचने वाले तत्काल मरीजों का तत्काल इलाज किया जाएगा। वहीं कोरोनेशन अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शिखा जंगपांगी का कहना है कि होली के दिन अस्पताल के इमरजेंसी में विशेषज्ञ डॉक्टरों के अलावा पैरामेडिकल और पर्याप्त संख्या में स्टाफ नर्स की तैनाती रहेगी। जिसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए ्रहै।
बता दें कि होली खेलने के दौरान आंखों में खतरनाक रन चले जाने की वजह से बड़ी संख्या में मरीज नेत्ररोग विशेषज्ञ के पास पहुंचते हैं । वहीं सड़क दुर्घटना और मारपीट की घटनाओं में भी तमाम घायल लोग अस्पतालों में पहुंचते हैं। दुर्घटनाओं व मारपीट में घायलों का आंकड़ा दो सौ से अधिक पहुंच जाता है। ऐसे में घायलों के इलाज को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले ही तमाम एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।