फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Holi 2023 Difficulties for people going to other states long waiting in trains till April Uttarakhand

Holi 2023: त्योहार पर दूसरे राज्यों को जाने वाले लोगों के लिए बढ़ी मुश्किलें, यूपी, बिहार की ट्रेनें फुल

Mon, 06 Mar 2023 02:59 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 06 Mar 2023 02:59 PM IST
सार

उपासना एक्सप्रेस में वेटिंग का आंकड़ा 200 के पार है। देहरादून से मुजफ्फरपुर जाने वाली एक्सप्रेस में वेटिंग ढाई सौ के पार और योगनगरी ऋषिकेश अहमदाबाद एक्सप्रेस में भी यही हाल है। सभी ट्रेनें पैक होकर चल रही हैं। देहरादून से सीधे टिकट नहीं मिल पाने पर लोग टैक्सी या अन्य स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
Holi 2023 Difficulties for people going to other states long waiting in trains till April Uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के पर्व पर दूसरे राज्यों को जाने वाले लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। देहरादून से चलने वाली सभी ट्रेनें फुल हो गई हैं। उप्र, बिहार, और पूर्वांचल जाने वाले लोगों को आसपास के स्टेशनों हरिद्वार, रुड़की से भी टिकट ही नहीं मिल पा रहे हैं। हालात यह हैं कि अप्रैल तक ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है।

विज्ञापन

कई ट्रेनों में वेटिंग साढ़े तीन सौ के पार पहुंच गई है। सर्वाधिक वेटिंग दून एक्सप्रेस में चल रही है। उपासना एक्सप्रेस में भी वेटिंग का आंकड़ा 200 के पार है। देहरादून से मुजफ्फरपुर जाने वाली एक्सप्रेस में वेटिंग ढाई सौ के पार और योगनगरी ऋषिकेश अहमदाबाद एक्सप्रेस में भी यही हाल है।

विज्ञापन

सभी ट्रेनें पैक होकर चल रही हैं। देहरादून से सीधे टिकट नहीं मिल पाने पर लोग टैक्सी या अन्य स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि त्योहारी सीजन के कारण ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। उधर, बसों में हालात अभी सामान्य नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Kedarnath:  धाम में पूजा के नाम पर विदेशी दंपती से ठगी का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने राजस्थान में घर से दबोचा

परिवहन निगम के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि बसों के 20 फीसदी अतिरिक्त फेरे लगाने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन, इस बार यात्री होली के करीब आने का इंतजार नहीं कर रहे, सामान्य तौर पर यात्री होली से पहले ही गंतव्य को रवाना हो रहे हैं। इससे बसों में यात्रियों की भीड़ नहीं दिख रही।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed