फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham Accused of cheating foreign couple in the name of worship in Dham arrested Uttarakhand news

Kedarnath: धाम में पूजा के नाम पर विदेशी दंपती से ठगी का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने राजस्थान में घर से दबोचा

Mon, 06 Mar 2023 02:31 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 06 Mar 2023 02:31 PM IST
सार

बाबा केदार की पूजा-अर्चना व दर्शन के लिए दंपती ने एक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग की थी।बुकिंगकर्ता ने ऑनलाइन महिला के खाते से 1.82 लाख निकाले। 24 सितंबर को जब वे केदारनाथ पहुंची तो उन्हें पता लगा कि उनके नाम पर कोई बुकिंग नहीं हो रखी है। उन्होंने संबंधित व्यक्ति को कई बार फोन भी किए लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

विज्ञापन
Kedarnath Dham Accused of cheating foreign couple in the name of worship in Dham arrested Uttarakhand news
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते वर्ष केदारनाथ यात्रा में विदेशी परिवार से पूजा व दर्शन के नाम पर 1.82 लाख की ठगी के आरोपी को पुलिस ने उसके घर राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद उसे पुरसाड़ी जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

बीते वर्ष बाबा केदार के दर्शन व पूजा के लिए सोमेंद्रनाथ पात्रा पुत्र कृष्णापात्रा की पत्नी तनुश्री, निवासी 9-ए डिरगो व्हीलरस हिल, विक्टोरिया आस्ट्रेलिया से भारत आई थी। तब, उन्होंने बाबा केदार की पूजा-अर्चना व दर्शन के लिए एक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग की थी।

विज्ञापन

बुकिंगकर्ता ने ऑनलाइन महिला के खाते से 1.82 लाख निकाले। 24 सितंबर को जब वे केदारनाथ पहुंची तो उन्हें पता लगा कि उनके नाम पर कोई बुकिंग नहीं हो रखी है। उन्होंने संबंधित व्यक्ति को कई बार फोन भी किए लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 अक्तूबर को महिला के पति सोमेंद्रनाथ ने मामले की शिकायत गुप्तकाशी थाना में की। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने वेबसाइट संचालक के मोबाइल नंबर को सर्विलांस में रखने के साथ ही बैंक खाते की पूरी जानकारी जुटाई। पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने सीओ विमल रावत के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपी को पकड़ने के लिए भेजा।

ये भी पढ़ें...Bhotia Tribe:  आखिर क्यों उत्तराखंड में सड़कों पर उतरे भोटिया जनजाति के लोग, देखें आक्रोश बयां करतीं तस्वीरें

मोबाइल नंबरों की लोकेशन और सीडीआर के आधार पर पुलिस ने आरोपी इमरान पुत्र आशीन, निवासी कैथवाड़ा, जिला भरतपुर राजस्थान को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ की गई। उसके पास से 95 हजार रुपये नकद व एक 63 हजार का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने पुरसाड़ी जेल भेज दिया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed