फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Holi 2021: Police Will Take Action on Them who will Do Ruckus In Holi Celebration

होली 2021: आज शराब पीकर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं, सख्ती से निपटेगी पुलिस

Mon, 29 Mar 2021 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Mar 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Holi 2021: Police Will Take Action on Them who will Do Ruckus In Holi Celebration
पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

देहरादून में होली पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस कप्तान ने सभी थानों और चौकियों को गंभीरता से चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने देहरादून शहर को कुल पांच जोन में बांटा है। सोमवार को भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस फोर्स को तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन


साथ ही शहर में 15 जगहों पर बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग की जाएगी। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। पुलिस कप्तान डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सभी थाने चौकियों में कर्मचारियों के साथ बैठक की गई है। चीता पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही शहर में मौजूद 112 सेवा के वाहनों को भी गतिशील रखा जाएगा।
विज्ञापन


सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की अतिरिक्त टीमें तैनात
होली के दौरान घायल लोगों को इलाज की सुविधा तत्काल मिल सके, इसके लिए शासन के निर्देश पर राजकीय दून अस्पताल, कोरोनेशन व गांधी शताब्दी अस्पताल में इलाज की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। दून अस्पताल समेत सभी अस्पतालों की इमरजेंसी में हड्डी, त्वचा व नेत्र रोग विशेषज्ञों की विशेष तौर पर तैनाती की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं सभी अस्पतालों के मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को हिदायत दी गई है कि वे भी इमरजेंसी पर पैनी नजर रखें। ताकि, मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। राजकीय दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत ने बताया कि होली के मद्देनजर इमरजेंसी में पर्याप्त संख्या में स्टाफ नर्स समेत कई पैरामेडिकल को भी तैनात किया गया है।

बताया कि वह स्वयं इमरजेंसी में मौजूद रहेंगे। ताकि किसी भी व्यक्ति को इलाज में दिक्कत न हो। वहीं, कोरोनेशन अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि होली को देखते हुए अस्पताल में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

अस्पतालों में विशेषज्ञों के अलावा सर्जन व फिजीशियन की ड्यूटी भी लगायी गई है। साथ ही अतिरिक्त पैरामेडिकल स्टाफ को भी तैनात किया गया है। ताकि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।


बच्चे और बुजुर्ग रखें खास ख्याल 
दून अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत का कहना है कि कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। बिना मास्क के होली कतई न खेलें। अबीर-गुलाल लगाएं। पानी और रंगों की होली कतई न खेलें। बच्चे और बुजुर्ग तो होली के दौरान कतई बाहर न निकलें और सुरक्षा का खास ख्याल रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed