HNB Medical University: हाथ में डिग्री पाकर खिल उठे छात्र-छात्राओं चेहरे, राज्यपाल ने दिए मेडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह छात्र-छात्राओं के लिए खुशियां लेकर आया। समारोह में मेडिकल, नर्सिंग और पैरामेडिकल के 234 छात्र-छात्राओं को डिग्री बांटी गई।
इस अवसर पर जहां राज्यपाल डॉ.केके पाल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने टॉपर छात्र-छात्राओं को अपने हाथों से चांसलर गोल्ड एवं सिल्वर मेडल दिया तो वहीं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने उन्हें पहाड़ के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। हाथ में मेडल लेकर छात्र उत्साहित नजर आए।
बृहस्पतिवार को फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) के सभागार में विवि के कुलाधिपति डॉ.केके पाल ने प्रथम दीक्षांत समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एक अच्छा चिकित्सक वही हो सकता है, जो नवीनतम तकनीक के प्रति तत्पर रहने के साथ ही मानवीय मूल्य और संवेदना भी रखता हो।
उन्होंने प्रदेश में उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार की आवश्यकता बताते हुए कहा कि उत्तराखंड वैकल्पिक चिकित्सा, योग एवं आयुर्वेद में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। मेडिकल क्षेत्र में काफ ी तकनीकी परिवर्तन आए हैं। आज जमाना रोबोटिक्स, नैनोमेडिसिन और जेनेटिक इंजीनियरिंग का है।
मेडिकल व्यवसाय में सफल होने के लिए नवीनतम तकनीक को अपनाने के लिए तत्पर रहना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण उत्तराखंड में स्वास्थ्य क्षेत्र में पर्याप्त सुधार नहीं हो पाया है।
नीति आयोग की स्वास्थ्य सूचकों पर रिपोर्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें नवजात मृत्यु दर, लिंग अनुपात आदि में उत्तराखंड की स्थिति संतोषजनक नहीं है। राज्यपाल ने कहा कि नीति आयोग की उक्त रिपोर्ट वर्ष 2015-16 की स्थिति का वर्णन करती है। हमारे लिए यह उत्साह की बात है कि पिछले वर्ष से सरकार अथक प्रयास कर रही है। वर्तमान वर्ष में 584 चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। अब चिकित्सकों के स्वीकृत 2700 पदों के सापेक्ष 2000 से अधिक चिकित्सक उपलब्ध हैं।
इन्हें मिले चांसलर गोल्ड मेडल
इसके बाद राज्यपाल ने मेधावियों को मेडल और डिग्री देकर सम्मानित किया। 26 को सिल्वर और 10 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। समारोह में सत्र-2016 से एमडी के एक, एमएससी नर्सिंग के 12, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के 41 छात्र और सत्र-2017 से एमडी एमएस के 33, एमएससी नर्सिंग के 15, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के 31, एमएससी मेडिकल कोर्सेज के 16, बीएससी ऑप्टोमेट्री के 17, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी के 34, एमपीटी के छह, बीएससी एमएलटी के 27 छात्र शामिल हुए। मौके पर एचएनबी मेडिकल विवि के कुलपति प्रो. एचएस धामी, कुलसचिव प्रो. आशुतोष सयाना, परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल, श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डॉ.उदय सिंह रावत आदि मौजूद थे।
इन्हें मिले चांसलर गोल्ड मेडल
डॉ.सोनाली थॉमस-एमडी एनॉटमी (2014-17)-राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी
शिवानी धस्माना-मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग (2014-16)-स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, देहरादून
निशा जोशी-मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग (2015-17)-स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, देहरादून
पूजा राना-बीएससी नर्सिंग (2014-16)-स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, देहरादून
एकता उपाध्याय-बीएससी नर्सिंग (2015-17)-स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, देहरादून
सुनीता-एमएससी मेडिकल एनाटमी (2014-17)-एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून
शत्रुधन दास-एमपीटी स्पोर्ट्स रिहेबिलिटेशन (2015-17)-एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून
रिया अग्रवाल-बीएससी एमएलटी (2014-17)-पंडित एलएमएस राजकीय पीजी कॉलेज, ऋषिकेश
श्वेता प्रभाकर-बीएससी ऑप्टोमेट्री (2014-17)-एसजीआरआर पैरामेडिकल कॉलेज, देहरादून
दिव्या जोशी-बीएससी मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी (2014-17)-एसजीआरआर पैरामेडिकल कॉलेज, देहरादून
इन्हें मिले चांसलर सिल्वर मेडल
इन्हें मिले चांसलर सिल्वर मेडल
गीतांजलि पुरोहित-एमडी फार्माकोलॉजी
सौरभी मेहरोत्रा-एमडी रेडियोलॉजी
आशीष जायसवाल-एमएस जनरल सर्जरी
कंचन एनजी-एमडी जनरल मेडिसिन
अंशिका कश्यप-एमएस ऑप्थलमोलॉजी
फरहा अख्तर-एमडी कम्यूनिटी मेडिसिन
अल्पा राठी-एमडी पीडियोट्रिक्स
अर्पिता दास-एमडी एनेस्थीसियोलॉजी
गद्दम थपस्या रेड्डी-एमएस ऑब्स एंड गाइनी
वंदना रानी आर्य-एमएस ऑब्स एंड गाइनी
हर्ष खेतान-एमडी पैथोलॉजी
सोनाली थॉमस-एमएस ईएनटी
अफजल हुसैन-एमडी माइक्रोबायोलॉजी
अंजली शाह-साइकेट्रिक नर्सिंग
अनुप्रिया-ऑब्सट्रेटिक एंड गाइनोलॉजिकल नर्सिंग
पूनम नेगी-कम्यूनिटी हेल्थ नर्सिंग
पूजा रावत-साइकेट्रिक नर्सिंग
रानू कार्की-ऑब्सट्रेटिक एंड गाइनोलॉजिकल नर्सिंग
अनुराधा गोबारी-कम्यूनिटी हेल्थ नर्सिंग
भावना गोस्वामी-बीएससी नर्सिंग
अनुराधा गुसाईं-बीएससी नर्सिंग
सुचंद्रा गुप्ता-एमएससी मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी
ज्योति शर्मा-एमपीटी मस्क्यूलोस्केलेटल
कंचन गुसाईं-बीएससी एमएलटी
नीलू यादव-बीएससी ऑप्टोमेट्री
सपना रावत-बीएससी मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी