फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hindu union raid in a home in roorkee

घर में हो रहा था धर्मांतरण, तभी हुई छापेमारी, कई सनसनीखेज राज से खुला पर्दा

Tue, 08 Aug 2017 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की Updated Tue, 08 Aug 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
hindu union raid in a home in roorkee
demo pic

हिंदू संगठन ने एक घर में छापेमारी की। आरोप लगाया कि वहां धर्मांतरण हो रहा था। साथ ही कई सनसनीखेज राज से पर्दा खुला है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


कोतवाली रुड़की अंतर्गत मोहनपुरा गांव में स्थित एक मकान पर हिंदू संगठन के लोग पहुंचे। हिंदू संगठन के लोगों को सूचना मिली थी कि वहां पर मुजफ्फनगर निवासी एक व्यक्ति ने लोगों को एकत्रित किया हुआ है। वह उनका धर्मांतरण करा रहा है।
विज्ञापन


जब हिन्दू संगठन के लोग वहां पहुंचे तो उस घर में करीब 20 महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। वहां पर वह व्यक्ति भी था, जिस पर धर्मांतरण कराए जाने का आरोप था। उसके पास एक समुदाय का धार्मिक ग्रंथ भी मिला। साथ ही कई अन्य धार्मिक पुस्तकें भी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो को पकड़कर थाने पहुंचा हिंदू संगठन

hindu union raid in a home in roorkee
people standing outside of police station

हिंदू संगठन के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली रुड़की पुलिस मौके पर पहुंची और मकान स्वामी और उस युवक को पकड़कर ले आई। जिस पर धर्मांतरण कराए जाने का आरोप था।

लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ रुड़की स्वप्न किशोर सिंह से भी हिंदू संगठन के लोग मिले। उन्होंने आश्वासन दिया है कि पुलिस मामले में जो भी उचित कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed