{"_id":"694aa63e97b19cd87c04250d","slug":"hindu-organizations-protested-against-atrocities-on-hindus-dehradun-news-c-55-1-sdrn1025-103616-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
मसूरी के भगत सिंह चौक पर एक आउटलेट को बंद कराने पहुंचे बजरंग दल ,करणी सेना कार्यक्रता --संवाद
Link Copied
- बांग्लादेश के मुखिया मोहम्मद यूनुस का पुतला जलाकर एक आउटलेट को कराया बंद
विज्ञापन
मसूरी। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और दीपू चंद्र दास की हत्या के विरोध बजरंग दल और करणी सेना ने जमकर प्रदर्शन किया। बांग्लादेश के मुखिया मोहम्मद यूनुस का पुतला जलाकर एक आउटलेट को बंद करा दिया। मंगलवार को भगत सिंह चौक पर बजरंग दल, करणी सेना और भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। मसूरी बजरंग दल के अध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में वहां के मुखिया की शह पर हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार हो रहे हैं। वहां कट्टरपंथियों की सरकार है, जिनकी मानसिकता जेहादी है। आज देश के तथाकथित सेकुलर लोगों के मुंह बंद हैं। किसी ने भी दीपू चंद्र दास की हत्या पर मुंह नहीं खोला। उन्होंने कहा कि हिंदू लोग जागरूक होकर जेहादियों के खिलाफ मोर्चा खोलें। करणी सेना के अध्यक्ष मंजीत सिंह रौछेला ने कहा कि भारत सरकार को बांग्लादेश के खिलाफ कड़ा एक्शन लेना चाहिए। बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। एमपीजी काॅलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष प्रवेश राणा ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार बंद नहीं हुआ तो भारी विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर आदर्श शर्मा, प्रवेश राणा, अमित कुमार, सागर, विशाल, रितेश, अरुण, आशीष पंवार, रोहित, राहुल, शैलेंद्र, दीपक, अनिल, विकास रावत आदि मौजूद रहे।
मसूरी के भगत सिंह चौक पर एक आउटलेट को बंद कराने पहुंचे बजरंग दल ,करणी सेना कार्यक्रता --संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।