फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Himalayan Car Rally to be held after three decades In Uttarakhand Cabinet approves

उत्तराखंड: तीन दशक बाद होगी हिमालयन कार रैली; कैबिनेट ने एकल स्रोत से दी संस्था के चयन की मंजूरी

Thu, 18 Jun 2026 10:31 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 18 Jun 2026 10:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने हिमालयन कार रैली आयोजन के लिए प्रस्ताव कैबिनेट में रखा था। अंतरराष्ट्रीय हिमालयन कार रैली के लिए अनुभवी संस्था का चयन की अनुमति मिलने से जल्द ही पर्यटन विभाग प्रक्रिया शुरू करेगा।

विज्ञापन
Himalayan Car Rally to be held after three decades In Uttarakhand Cabinet approves
सीएम धामी - फोटो : सूचना

विस्तार

उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगभग तीन दशक बाद नवंबर में हिमालयन कार रैली का आयोजन किया जाएगा। कैबिनेट ने इसके लिए एकल स्रोत से संस्था का चयन करने की अनुमति दे दी है। इस आयोजन से शीतकालीन पर्यटन के साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने हिमालयन कार रैली आयोजन के लिए प्रस्ताव कैबिनेट में रखा था। अंतरराष्ट्रीय हिमालयन कार रैली के लिए अनुभवी संस्था का चयन की अनुमति मिलने से जल्द ही पर्यटन विभाग प्रक्रिया शुरू करेगा। रैली में कुल 120 से अधिक एंट्री को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें 25 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी, 25 एशिया कॉस कंट्री, 20 क्लासिक कार रैली, 50 भारतीय राष्ट्रीय रैली चैंपियनशिप शामिल हैं।
विज्ञापन


राज्य में आयोजकों ने कार रैली के लिए 2026 से 2029 तक चार संस्करणों का रोडमैप तैयार किया है। नवंबर 2026 में होने वाले प्रथम संस्करण में विदेशी कारों के लिए अंतरराष्ट्रीय इवेंट, एशिया क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का राउंड, हिमालयन रैली क्लासिक और इंडियन नेशनल रैली चैंपियनशिप का राउंड शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: कैबिनेट के फैसले से उपनल कर्मचारियों को राहत, समान कार्य के लिए मिलेगा समान वेतन


इसी साल नवंबर माह में प्रस्तावित हिमालयन कार रैली में जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, इटली, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और जापान जैसे देशों से 25 प्रतिभागी शामिल होंगे। एशिया क्रॉस कंट्री रैली में थाईलैंड, मलेशिया, जापान, सिंगापुर और वियतनाम से 25 प्रतिभागी उतरेंगे। क्लासिक रैली कार्स श्रेणी में केन्या और यूनाइटेड किंगडम सहित 20 प्रतिभागी होंगे, जबकि भारतीय राष्ट्रीय रैली चैंपियनशिप में 50 भारतीय ड्राइवर अपना दमखम दिखाएंगे। इस विविधता से भारतीय ड्राइवरों को विश्व स्तरीय प्रतियोगियों के सामने खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि तीन दशक बाद हिमालयन कार रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दुर्गम बर्फीले दर्रे, घने जंगल और नदियों को पार करने की चुनौतियां के साथ रोमांच भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed