फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Himachal assembly elections Uttarakhand Bjp workers will go before elections

Himachal Assembly Elections:विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल में मोर्चा संभालेंगे उत्तराखंड भाजपा कार्यकर्ता

Fri, 26 Aug 2022 09:42 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 26 Aug 2022 09:42 AM IST
सार

भौगोलिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप की समानता के साथ ही हिमाचल राज्य के राजनीति पर भी उत्तराखंड का प्रभाव है। विशेष रूप से राज्य की सीमा से सटे सिरमौर और शिमला जिले की विधानसभा क्षेत्रों में प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए विस चुनाव से पहले हिमाचल में उत्तराखंड के कार्यकर्ता मोर्चा संभालेंगे।

विज्ञापन
Himachal assembly elections Uttarakhand Bjp workers will go before elections
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड भाजपा के कार्यकर्ता हिमाचल में मोर्चा संभालेंगे। कुछ वरिष्ठ नेताओं की एक टीम पहले ही पड़ोसी राज्य जा चुकी है। अब पार्टी उन कार्यकर्ताओं को भेजने की तैयारी में है जिन्होंने प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष भट्ट जब नई दिल्ली के प्रवास में थे, उसी दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से उनकी इस विषय पर चर्चा हुई। केंद्रीय नेतृत्व ने प्रांतीय संगठन से हिमाचल राज्य में सक्रिय योगदान की अपेक्षा है।
विज्ञापन


केंद्रीय नेताओं का मानना है कि भौगोलिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप की समानता के साथ ही हिमाचल राज्य के राजनीति पर भी उत्तराखंड का प्रभाव है। विशेष रूप से राज्य की सीमा से सटे सिरमौर और शिमला जिले की विधानसभा क्षेत्रों में प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें... अच्छी खबर: आज से देहरादून से अल्मोड़ा के लिए शुरू होगी हेली सेवा, सिर्फ डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर

इसको ध्यान में रखकर संगठन पार्टी कार्यकर्ताओं को पड़ोसी राज्य में भेजने की तैयारी कर रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। चरणबद्ध ढंग से कार्यकर्ताओं को हिमाचल भेजा जाएगा और वहां भी भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed