{"_id":"65cfc69ef4e3613a6d0af636","slug":"higher-capacity-power-transformer-is-to-be-installed-in-the-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-351728-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आज हरबर्टपुर क्षेत्र के 50 गांव में पांच घंटे गुल रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आज हरबर्टपुर क्षेत्र के 50 गांव में पांच घंटे गुल रहेगी बिजली
विज्ञापन
I-अधिक क्षमता का लगाया जाएगा पॉवर ट्रांसफार्मर
I
I-ओवरलोड के कारण बिजली कटौती की समस्या होगी दूरI
हरबर्टपुर स्थित सब स्टेशन में शनिवार को अधिक क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर लगाया जाना है। इस कारण सब स्टेशन से जुड़े हरबर्टपुर शहर और आसपास के 50 गांव में सुबह 10 से शाम तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ऊर्जा निगम ने ट्रांसफार्मर लगाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
हरबर्टपुर सब स्टेशन के चार फीडर से जमनीपुर, तिमली, टाउन और ढकरानी से मेन बाजार हरबर्टपुर, ढालीपुर, ढकरानी, देहरादून रोड, विकासनगर रोड, पांवटा साहिब रोड, सहारनपुर रोड, एटनबाग, हरिपुर, तिमली, धर्मावाला, आदूवाला, कुंजा, कुल्हाल, शाहपुर कल्याणपुर, प्रतीतपुर, जुडली, फतेहपुर, जमनीपुर, जमनीपुर तप्पड़, नंबरपुर, जामनखाता, लक्खनवाला, बैरागीवाला समेत 50 से अधिक गांव में बिजली की आपूर्ति की जाती है।
सहायक अभियंता विकास भारती ने बताया कि अब तक सब स्टेशन पर 10 एमवीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इसकी जगह 12.5 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाना है। यह ट्रांसफार्मर ढकरानी पॉवर हाउस से आने वाली 33 केवी की बिजली को 11 केवी की बिजली में परिवर्तित करता है। अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगने के बाद ओवरलोड के कारण होने वाली बिजली कटौती की समस्या दूर हो सकेगी। उन्होंने बताया कि लोगों को असुविधा न हो इसके लिए पूर्व में समाचारों पत्रों के माध्यम से बिजली बाधित होने की सूचना प्रचारित की गई है।