छत पर गई बच्ची तभी टूटकर ऊपर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल से लौटकर छत पर गई बच्ची के ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गया। जिससे बच्ची के दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए हैं। इस क्षेत्र में पहले भी हाईटेंशन लाइन के तार टूटने के चलते कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। कॉलोनी के लोग पिछले काफी समय से हाईटेंशन लाइन शिफ्ट कराने की मांग उठा रहे हैं।
रुड़की के शक्ति विहार कॉलोनी में घरों की छतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। शुक्रवार को सन शील एकेडमी स्कूल में पढने वाली पांच वर्षीय राशि राणा पुत्री मुकेश राणा स्कूल से लौटने के बाद घर की छत पर गई थी। इसी दौरान हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर छत पर गिरा। जिसकी चपेट में राशि राणा आ गई और बुरी तरह झुलस गई।
लोगों ने चीख पुकार सुनते हुए उसे घायलावस्था में निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। कॉलोनीवासी रजनीश बिरला ने बताया कि राशि के दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए हैं।
बेकार हो सकते हैं बच्ची के दोनों हाथ
चिकित्सकों ने प्लास्टर तो चढ़ा दिया है लेकिन आशंका जताई है कि बच्ची के दोनों हाथ बेकार हो सकते हैं। कॉलोनीवासियों का कहना है कि एक माह पहले विधायक फुरकान अहमद ने कॉलोनी में आयोजित एक कार्यक्रम में घोषणा की थी कि 15 दिन के भीतर लाइनों को शिफ्ट करा दिया जाएगा लेकिन अभी तक लाइन शिफ्ट नहीं हुई।
इसके चलते कॉलोनी के लोगों की जान खतरे में है। वहीं क्षेत्र के विद्युत विभाग के जेई सुनील कुमार ने बताया कि तार टूटने के चलते यह हादसा हुआ है जिसे ठीक करा दिया गया है। वहीं लाइन शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही लोगों को इस समस्या से निजात मिल जाएगी।