फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hemkund Sahib yatra Devotee died due to ill health Chardham Yatra 2023 Uttarakhand news in hindi

Hemkund Sahib Yatra: यात्रा पर आए दो यात्रियों की हृदयगति रुकने से मौत, अभी तक तीन की जा चुकी जान

Mon, 29 May 2023 08:25 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 29 May 2023 08:25 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया दोनों तीर्थयात्रियों की मौत हृदयगति रुकने से प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Hemkund Sahib yatra Devotee died due to ill health Chardham Yatra 2023 Uttarakhand news in hindi
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर दो तीर्थयात्रियों की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। एक यात्री रात को होटल में सोया था और सुबह नहीं उठा जबकि दूसरे यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ी थी। अभी तक हेमकुंड आए तीन तीर्थयात्रियों की हृदयगति रुकने से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


रविवार को अपने दोस्तों के साथ अमनप्रीत सिंह गिल (25) पुत्र कुलविंदर सिंह, निवासी निलर मस्जिद दयालपुर नगर, थाना जीरकपुर, जिला मोहाली हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आया था। सोमवार को सुबह घांघरिया के एक होटल के कमरे में सोए अमनप्रीत सिंह को उसके साथियाें ने उठाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठा। वह उसे गुरुद्वारे स्थित चिकित्सालय में लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...MakeMyTrip: अब मेकमाय ट्रिप से भी बुक कर सकेंगे GMVN के होटल, तीर्थयात्रियों को पसंद आ रही ये टेंट कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर गए लखविंदर सिंह (60) निवासी के 2-6 रोड नंबर चार, टेल्को कॉलोनी नियर गलमोहर हाईस्कूल, झारखंड की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें कंडी के सहारे घांघरिया अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घांघरिया पुलिस चौकी के इंचार्ज नरेंद्र कोटियाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों तीर्थयात्रियों की मौत हृदयगति रुकने से प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। परिजनों को सूचना दे दी है। इससे पूर्व 21 मई को भी एक तीर्थयात्री की मौत हृदयगति रुकने से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed