{"_id":"6626730798199bfefa0ae4ea","slug":"hemkund-sahib-yatra-2024-work-of-removing-snow-has-not-started-due-to-bad-weather-2024-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hemkund Sahib: खराब मौसम बना बाधा, हेमकुंड साहिब मार्ग से बर्फ हटाने का काम नहीं हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hemkund Sahib: खराब मौसम बना बाधा, हेमकुंड साहिब मार्ग से बर्फ हटाने का काम नहीं हुआ शुरू
Mon, 22 Apr 2024 07:55 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 22 Apr 2024 07:55 PM IST
सार
Hemkund Sahib Yatra 2024: हेमकुंड साहिब में अभी भी 10 फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है। मौसम ऐसे ही रहा तो आस्था पथ से बर्फ हटाने में सेना के जवानों और सेवादारों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब में बर्फ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मौसम खराब होने से हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य सोमवार को शुरू नहीं हो पाया। सेना के जवान और गुरुद्वारे के सेवादार घांघरिया में रुके हुए हैं और मौसम खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का 35 सदस्यीय दल और गुरुद्वारे के सेवादार रविवार को गोविंदघाट से घांघरिया पहुंचे थे। उन्हें सोमवार से हटलाकोटी ग्लेशियर प्वाइंट से हेमकुंड साहिब की तरफ आस्था पथ पर बर्फ हटाने का काम शुरू करना था, मगर सोमवार सुबह से ही यहां मौसम खराब रहा। रुक-रुककर बारिश भी होती रही। ऐसे में बर्फ हटाने का काम शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
Chardham Yatra: बदरी-केदार में पूजा के लिए छह हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराई बुकिंग, हुई 1.20 करोड़ की आय
विज्ञापन
Trending Videos
अभी भी 10 फीट से अधिक बर्फ जमी
गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया, टीम घांघरिया में रुकी हुई है, मौसम खुलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उधर, सोमवार को सुबह घांघरिया में जहां हल्की बारिश हुई, वहीं हेमकुंड साहिब सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई है, जिससे पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हेमकुंड साहिब में अभी भी 10 फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है। मौसम ऐसे ही रहा तो आस्था पथ से बर्फ हटाने में सेना के जवानों और सेवादारों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।