Hemkund Sahib Yatra: कपाट खुलने में बचे चार दिन, तेजी से हो रहा आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम
Hemkund Sahib Yatra 2023 Update: 17 मई को ऋषिकेश से श्रद्धालुओं का पहला जत्था पंच प्यारों की अगुवाई में हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा को शुरू होने में अब सिर्फ चार दिन का समय शेष रह गया है। इसे देखते हुए आस्था पथ से लेकर हेमकुंड साहिब तक बर्फ हटाने का काम तेजी से हो रहा है। हेमकुंड साहिब परिसर में स्नो कटर मशीन से बर्फ हटाई जा रही है। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि फिलहाल हेमकुंड साहिब में धूप खिली है। मार्ग को बर्फ काटकर और चौड़ा किया जा रहा है।
कल रवाना होगा श्रद्धालुओं का पहला जत्था
कल यानी 17 मई को ऋषिकेश से श्रद्धालुओं का पहला जत्था पंच प्यारों की अगुवाई में हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगा। इस दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व संत मौजूद रहेंगे।
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर मिलेगा गर्म पानी
जोशीमठ। इस बार हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को 15 किलोमीटर पैदल मार्ग पर जगह-जगह गर्म पानी मिलेगा। इसके लिए भ्यूंडार और घांघरिया में दो वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। साथ ही यात्रा मार्ग पर संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों के लिए तीन स्थानों पर गर्म पानी की व्यवस्था होगी। हेमकुंड साहिब क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए जल संस्थान की ओर से यह व्यवस्था करवाई जा रही है।
जल संस्थान के सहायक अभियंता अरुण गुप्ता ने बताया कि हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर गर्म पानी के दो वाटर एटीएम लगाए जाएंगे जिससे तीर्थयात्रियाें को ठंडा पानी नहीं पीना पड़ेगा। साथ ही यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के लिए तीन स्थानों पर गर्म पानी की चरी बनाई जाएगी। पुलना, भ्यूंडार और घांघरिया में यह व्यवस्था करवाई जा रही है। तीर्थयात्रा शुरू होने से पहले व्यवस्था हो जाएगी।