फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hemkund Sahib Yatra 2023 65 devotees group from Pakistan Visited Today

Hemkund Sahib Yatra: पाकिस्तान से हेमकुंड साहिब पहुंचा 65 श्रद्धालुओं का जत्था, दर्शन कर टेका मत्था

Sun, 08 Oct 2023 08:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 08 Oct 2023 08:26 PM IST
सार

Hemkund Sahib Yatra 2023: 27 सितंबर को पाक श्रद्धालुओं का यह जत्था बाघा बॉर्डर से होते हुए भारत आया। सात अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के दर्शन करने के बाद सभी रविवार को गोविंदघाट पहुंचे।

विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2023 65 devotees group from Pakistan Visited Today
हेमकुंड साहिब दर्शन के लिए जाता जत्था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के कराची से तीर्थयात्रियों का 65 सदस्यीय जत्था हेमकुंड साहिब में मत्था टेकने पहुंचा। जत्थे में 17 से लेकर 60 साल तक के बुजुर्ग शामिल रहे।

विज्ञापन


27 सितंबर को पाक श्रद्धालुओं का यह जत्था बाघा बॉर्डर से होते हुए भारत आया। सात अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के दर्शन करने के बाद सभी रविवार को गोविंदघाट पहुंचे। यहां गुरुद्वारा प्रबंधन ने स्वागत किया। जत्थे का नेतृत्व कर रहे कपिल कुमार ने कहा, भारत और पाकिस्तान के बीच दोनों तरफ के धार्मिक स्थलों की यात्राओं को बढ़ाने के लिए और अधिक कार्य होना चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... कपाट बंद होने से पहले ही चारधाम यात्रा का टूटा रिकॉर्ड, उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हेमकुंड साहिब यात्रा पर आए इस जत्थे में शिक्षक व व्यवसायी शामिल हैं। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया, सोमवार को पाक श्रद्धालुओं का जत्था दिल्ली के लिए लौट जाएगा। कपिल कुमार ने बताया, वे पिछले वर्षों से हेमकुुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचे हैं। इस बार भी यात्रा बहुत अच्छी रही।

कहा, श्रद्धालुओं को हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए वीजा देने में भारत सरकार ने पूरा सहयोग दिया। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से यात्रा को सुगम बनाने में पूरी मदद की गई। हेमकुंड साहिब में बिताए पलों को कभी नहीं भूल सकेंगे। जत्थे में ईश्वर कुमार, पूजा कुमारी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed