कपाट बंद होने से पहले ही चारधाम यात्रा का टूटा रिकॉर्ड, उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब

अमर उजाला

Sun, 8 October 2023

Image Credit : अमर उजाला

इस बार कपाट बंद होने से पहले ही चारधाम यात्रा ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

Image Credit : अमर उजाला
मानसून सीजन समाप्त होने के बाद चारधाम यात्रा में फिर से तीर्थ यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। चारों धामों के कपाट बंद होने में अभी एक महीना बचा है।
Image Credit : अमर उजाला

यात्रा में अब तक 47 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। जबकि पिछले साल पूरे यात्राकाल में 46 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।
Image Credit : अमर उजाला

चारधाम यात्रा के लिए अब तक जीएमवीएन गेस्ट हॉउस में 26.68 करोड़ रुपये की बुकिंग हुई है। 
Image Credit : अमर उजाला

सरकार ने यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया है। इस साल 18 फरवरी 2023 से पंजीकरण शुरू किया गया था।

Image Credit : अमर उजाला

चारधाम की यात्रा के लिए अब तक 69.77 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

Image Credit : अमर उजाला

केदारनाथ के लिए 23.92 लाख, बदरीनाथ के लिए 20.88 लाख, गंगोत्री के लिए 11.63 लाख, यमुनोत्री के लिए 10.73 लाख व हेमकुंड साहिब के लिए 2.60 लाख ने पंजीकरण किया है।

Image Credit : अमर उजाला

आसमान में दिखा वायुसेना का शौर्य, संगम में गूंजी राफेल-मिग और मिराज की गगनभेदी गर्जना

अमर उजाला
Read Now